Movie prime
Ad

Nirbhaya Day: बेटियों की सुरक्षा को लेकर राजातालाब तहसील पर जन आक्रोश, सैकड़ों महिलाओं ने निकाली साइकिल रैली

निर्भया दिवस पर महिला हिंसा, यौन उत्पीड़न और शराब बिक्री के खिलाफ आराजीलाइन–सेवापुरी के गांवों से उमड़ा जनसैलाब

Ad

 
nirbhaya day
WhatsApp Group Join Now

Ad

राजातालाब/मिर्जामुराद।  निर्भया दिवस के अवसर पर मंगलवार को बेटियों और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर राजातालाब तहसील परिसर में जोरदार जन आक्रोश देखने को मिला। आशा ट्रस्ट और लोक समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित जन आक्रोश साइकिल रैली में आराजीलाइन और सेवापुरी ब्लॉक के दर्जनों गांवों से सैकड़ों महिलाएं और बालिकाएं शामिल हुईं।

Ad
Ad
Ad

प्रधानमंत्री के सांसद आदर्श गांव नागेपुर स्थित लोक समिति आश्रम से शुरू हुई यह साइकिल रैली मेहंदीगंज, बीरभानपुर, कचनार, राजातालाब बाजार और आराजीलाइन ब्लॉक मुख्यालय से होते हुए राजातालाब तहसील पहुंची। रैली में शामिल महिलाओं और बालिकाओं ने हाथों में तख्ती और बैनर लेकर महिला हिंसा, घरेलू हिंसा, लैंगिक भेदभाव, यौन उत्पीड़न और शराब बिक्री के खिलाफ नारेबाजी की।

Ad

nirbhaya day

तहसील गेट पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों ने “महिला हिंसा बंद करो”, “छेड़खानी पर रोक लगाओ”, “शराब बेचना बंद करो”, “चुप नहीं रहना है, हिंसा नहीं सहना है”, “भेदभाव मिटाएंगे, नया समाज बनाएंगे” जैसे नारों से माहौल गुंजायमान कर दिया।

इस दौरान यूपी की बेटी निर्भया को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए महिला हिंसा को जड़ से खत्म करने का संकल्प लिया गया। आयोजित प्रतिरोध सभा में वक्ताओं ने कहा कि महिलाओं और लड़कियों के साथ आए दिन छेड़खानी, लैंगिक भेदभाव और यौन हिंसा की घटनाएं हो रही हैं, जिस पर सरकार और समाज दोनों को सख्त कदम उठाने होंगे।

Ad

प्रदर्शन के उपरांत राष्ट्रपति के नाम प्रेषित 12 सूत्रीय मांग पत्र नायब तहसीलदार को सौंपा गया, जिसमें महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, शिक्षा और सम्मान सुनिश्चित करने की मांग की गई।

nirbhaya day

लोक समिति के संयोजक नंदलाल मास्टर ने कहा कि हर गांव और शहर में बालिकाओं व महिलाओं के साथ छेड़खानी और दुराचार की घटनाएं चिंता का विषय हैं। उन्होंने बताया कि महिला हिंसा के खिलाफ जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से 25 नवंबर से आराजीलाइन और सेवापुरी ब्लॉक के 80 गांवों में रैली, नुक्कड़ सभा, जुलूस, कैंडल मार्च और थाना भ्रमण जैसे कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं।

इस कार्यक्रम में सोनी, अनीता, मनीषा, आशा, सीमा, मंजिता, मधुबाला, विमला, प्रियंका, प्रेमा, विद्या, आशीष, सिताबुन, श्यामसुंदर, रामबचन, चंद्रकला, बेबी, पुष्पा, राजकुमारी, सुनील, शीला, आशा रानी, शिवकुमार, अवनीश, शमा बानो समेत बड़ी संख्या में महिलाएं, किशोरियां और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रैली का नेतृत्व किशोरी संयोजिका सोनी ने किया, अध्यक्षता अनीता ने की, जबकि संचालन लोक समिति के संयोजक नंदलाल मास्टर ने किया।

 
Ad