Movie prime
PMC_Hospital

वाराणसी पहुंचे नवागत मंडलायुक्त के. विजयेंद्र पांडियन, बाबा विश्वनाथ और कालभैरव का लिया आशीर्वाद; बताईं अपनी प्राथमिकताएं

2008 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी के. विजयेंद्र पांडियन ने संभाला पदभार, विकास परियोजनाओं और जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता

Ad

 
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी (भदैनी मिरर)। वाराणसी के नवागत मंडलायुक्त के. विजयेंद्र पांडियन (K. Vijendra Pandian) मंगलवार (17 नवंबर, 2026) को काशी पहुंचे। शहर में आगमन के साथ ही उन्होंने सबसे पहले श्री काशी विश्वनाथ मंदिर और काशी के कोतवाल श्री कालभैरव मंदिर में विधि-विधान से दर्शन-पूजन कर बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान वाराणसी के जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार भी उनके साथ उपस्थित रहे।

Ad

विकास कार्यों और जनसुनवाई को बताया सर्वोच्च प्राथमिकता

दर्शन-पूजन के उपरांत मीडिया से बातचीत करते हुए नवागत मंडलायुक्त के. विजयेंद्र पांडियन ने अपने प्रशासनिक एजेंडे को स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी विकास योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर समाज के अंतिम व्यक्ति और पात्र लाभार्थियों तक सुगमता के साथ पहुंचाना उनकी पहली जिम्मेदारी होगी।

इसके साथ ही उन्होंने जोर देकर कहा कि काशी में चल रही सभी विकास परियोजनाओं को उच्च गुणवत्ता के साथ तय समय-सीमा के भीतर पूरा कराया जाएगा और आम जनता की समस्याओं का त्वरित व पारदर्शी निराकरण सर्वोच्च प्राथमिकता पर रहेगा।

जानिए कौन हैं आईएएस के. विजयेंद्र पांडियन?

के. विजयेंद्र पांडियन उत्तर प्रदेश कैडर के 2008 बैच के तेजतर्रार आईएएस (IAS) अधिकारी हैं। उनका जन्म 18 जुलाई 1981 को हुआ था। उन्होंने बीबीए (BBA) और एलएलबी (LLB) की डिग्री हासिल की है। वे अंग्रेजी, हिंदी और तमिल भाषाओं में पारंगत हैं। वाराणसी के मंडलायुक्त का दायित्व मिलने से ठीक पहले वे कानपुर के मंडलायुक्त के पद पर कार्यरत थे। इसके अलावा वे गोरखपुर के जिलाधिकारी (DM), यूपी राज्य वस्त्र निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक (MD), अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी और विशेष सचिव सहित कई महत्वपूर्ण प्रशासनिक पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उनके लंबे प्रशासनिक अनुभव का लाभ अब वाराणसी मंडल के विकास कार्यों को गति देने में मिलेगा।