Movie prime
PMC_Hospital

NEET Paper Leak: पेपर लीक और जंतर-मंतर पर छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में उतरे अधिवक्ता, मोदी सरकार को बर्खास्त करने की मांग

नीट परीक्षा धांधली और दिल्ली के जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं पर पुलिसिया कार्रवाई के विरोध में अधिवक्ताओं ने खोला मोर्चा।

Ad

 
ed
WhatsApp Group Join Now

Ad

 

 

 

भदैनी मिरर: देश भर में नीट (NEET) परीक्षा में सामने आई कथित धांधली और पेपर लीक मामले को लेकर अभ्यर्थियों व छात्र-छात्राओं का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी क्रम में नई दिल्ली स्थित जंतर-मंतर पर पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुई पुलिसिया कार्रवाई और बर्बर लाठीचार्ज के खिलाफ कांग्रेस पार्टी खुलकर छात्रों के समर्थन में आ गई है।

Ad
Ad

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महामहिम राष्ट्रपति के नाम एक मांग पत्र (ज्ञापन) सौंपकर केंद्र की मोदी सरकार को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त करने और प्रभावित अभ्यर्थियों के परिवारों को उचित आर्थिक मुआवजा दिए जाने की पुरजोर मांग की है।

जंतर-मंतर पर पुलिसिया बर्बरता का आरोप

कांग्रेस की ओर से सौंपे गए ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि नीट पेपर लीक के विरोध में दिल्ली के जंतर-मंतर पर देश भर से आए छात्र शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। आरोप है कि शासन के इशारे पर पुलिस-प्रशासन ने छात्रों के लोकतांत्रिक आंदोलन को कुचलने के लिए उन पर बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले दागे।

Ad

ज्ञापन में गंभीर आरोप लगाते हुए कहा गया है कि प्रदर्शन के दौरान पुलिस अधिकारियों द्वारा छात्र-छात्राओं और खासकर देश की बेटियों को निशाना बनाकर लाठियों से वार किया गया व उनके साथ अभद्रता की गई, जिसमें दर्जनों छात्र-छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गए।

कांग्रेस पार्टी की मुख्य मांगें:

कांग्रेस पार्टी ने छात्रों की मांगों का समर्थन करते हुए सरकार और प्रशासन के समक्ष निम्नलिखित प्रमुख बिंदु रखे हैं:

Ad
  1. मृतक अभ्यर्थियों के परिजनों को मुआवजा: नीट पेपर लीक प्रकरण के मानसिक तनाव व अवसाद के कारण जान गंवाने वाले सभी छात्रों के परिवारों को 1-1 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाए।

  2. घायलों व पीड़िता को आर्थिक मदद: जंतर-मंतर पर हुए लाठीचार्ज में घायल हुए सभी छात्र-छात्राओं को 10-10 लाख रुपये और जान गंवाने वाली बिटिया के परिजनों को 1 करोड़ रुपये की सहायता राशि दी जाए।

  3. दोषी पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई: प्रदर्शन के दौरान महिला अभ्यर्थियों के साथ अभद्रता करने व उन पर जानबूझकर निशाना साधकर वार करने वाले पुलिस अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त किया जाए।

  4. मोदी सरकार की बर्खास्तगी: देश के युवाओं को गुमराह करने, परीक्षा प्रणाली में अनिश्चितता और अराजकता का माहौल पैदा करने के आरोप में केंद्र की मोदी सरकार को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त किया जाए।

"देश में अराजकता का माहौल"

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि परीक्षा में धांधली और भ्रष्टाचार से आज देश का युवा अपने भविष्य को लेकर बेहद आशंकित है। सरकार अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए छात्रों की जायज़ आवाज़ दबाने का प्रयास कर रही है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कांग्रेस पार्टी सड़क से लेकर संसद तक छात्रों के हक की लड़ाई पूरी मजबूती से लड़ेगी।