Movie prime
PMC_Hospital

मान मंदिर घाट पर डूब रहे युवक को NDRF के जवान ने बचाया, सुरक्षित निकाला बाहर

Ad

 
Dubane
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी, भदैनी मिरर। वाराणसी के मान मंदिर घाट पर बुधवार को एक बड़ा हादसा टल गया जब एनडीआरएफ (NDRF) के एक सतर्क जवान ने डूबते हुए किशोर को बहादुरी से बचा लिया। यह घटना उस समय हुई जब 17 वर्षीय रामनिवास राठौर, निवासी हरदोई, गंगा नदी में स्नान करते समय अचानक गहरे पानी में चला गया और तेज धारा में बहने लगा।

Ad
Ad

ड्यूटी पर तैनात एनडीआरएफ की 11वीं बटालियन के एक रेस्क्यू कर्मी ने स्थिति को भांपते हुए बिना किसी देरी के नदी में छलांग लगा दी और अपनी जान की परवाह किए बिना युवक को सुरक्षित किनारे तक पहुंचाया। घटना के बाद रामनिवास को प्राथमिक उपचार दिया गया और उसकी स्थिति अब पूरी तरह सामान्य है।

Ad

यह साहसिक कार्य एनडीआरएफ के उप महानिरीक्षक मनोज कुमार शर्मा के नेतृत्व में दशाश्वमेध घाट सहित विभिन्न प्रमुख घाटों पर तैनात एनडीआरएफ टीम की सतर्कता और सेवा भावना का उदाहरण है। घाटों पर जल गश्त और पिकेट ड्यूटी के तहत तैनात यह टीमें स्नानार्थियों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने में निरंतर जुटी हैं।

Ad

life line hospital