Movie prime
PMC_Hospital

Navratri Varanasi: दुर्गा पूजा और नवरात्र को लेकर नगर निगम मुस्तैद, नगर आयुक्त ने किया विसर्जन कुंड व पार्कों का निरीक्षण

शंकुलधारा पोखरा और जलकल परिसर में तैयार हो रहे अस्थायी विसर्जन कुंड का जायजा; करौंदी व कंदवा में जलभराव पर कड़ा रुख, अतिरिक्त पंप लगाने का निर्देश।

Ad

 
df
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी (भदैनी मिरर): आगामी शारदीय नवरात्र और दुर्गा पूजा उत्सव के पावन अवसर को देखते हुए वाराणसी नगर निगम तैयारियों में पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। शहर में माँ दुर्गा की प्रतिमाओं के सकुशल और पर्यावरण-अनुकूल विसर्जन के लिए अस्थायी सरोवरों व विसर्जन कुंडों को चिह्नित करने के साथ ही उनके निर्माण कार्य में तेजी लाई जा रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने जलकल परिसर स्थित विसर्जन कुंड और शहर के विभिन्न विकास कार्यों का गहन स्थलीय निरीक्षण किया।

Ad

x

विसर्जन कुंड और शंकुलधारा पोखरा का लिया जायजा

निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने सबसे पहले शंकुलधारा पोखरा के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कार्यों की प्रगति देखी। इसके उपरांत वे भदैनी/जलकल परिसर पहुँचे, जहाँ तैयार हो रहे अस्थायी विसर्जन कुंड और विशाल कम्युनिटी/थीम पार्क के निर्माण कार्य का जायजा लिया।

नगर आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि विसर्जन कुंड से जुड़े सभी शेष कार्यों को समय रहते और युद्धस्तर पर पूरा किया जाए, ताकि त्योहार के दौरान श्रद्धालुओं व पूजा समितियों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

fd

जलजमाव पर कड़ा रुख, अतिरिक्त पंप लगाने के निर्देश

त्योहारों की तैयारियों के साथ-साथ नगर आयुक्त ने शहर में बारिश के कारण हुए जलभराव की समस्या का भी मौके पर जाकर संज्ञान लिया। उन्होंने वार्ड संख्या 33 (करौंदी) स्थित महामना पूरी कॉलोनी में पहुँचकर जलभराव की स्थिति देखी।

इसके बाद उन्होंने भिखारीपुर से अखरी बाईपास मुख्य मार्ग और कंदवा क्षेत्र में जल निकासी की व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण किया। प्रभावित इलाकों के नागरिकों को तत्काल राहत पहुँचाने के लिए नगर आयुक्त ने अधिकारियों को मौके पर ही अतिरिक्त पंप लगाकर पानी की तेजी से निकासी कराने के सख्त निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान नगर निगम और जलकल विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।