Movie prime
Ad

चैत्र नवरात्र में वाराणसी में बंद रहेंगी मीट-मछली की दुकानें, महापौर ने दिए सफाई और सड़क मरम्मत के निर्देश

देवी मंदिरों तक जाने वाले मार्गों पर पैचवर्क, सीवर समस्या खत्म करने और मार्ग प्रकाश दुरुस्त करने के निर्देश

Ad

 
nagar nigam
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी। चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर वाराणसी में धार्मिक वातावरण बनाए रखने के लिए नगर निगम ने बड़ा निर्णय लिया है। नगर निगम सीमा के अंतर्गत आने वाली सभी मीट, मुर्गा और मछली की दुकानें नवरात्र के दौरान बंद रहेंगी।

यह निर्णय सोमवार को महापौर अशोक कुमार तिवारी की अध्यक्षता में सिगरा स्थित वाराणसी स्मार्ट सिटी सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में लिया गया। बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि नवरात्र पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की आस्था और धार्मिक माहौल को ध्यान में रखते हुए इस आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराया जाए।

Ad
Ad

मंदिर मार्गों की मरम्मत और सफाई के निर्देश

बैठक के दौरान महापौर ने शहर के प्रमुख देवी मंदिरों की ओर जाने वाले मार्गों का तत्काल निरीक्षण करने और जहां-जहां सड़कें खराब हैं वहां पैचवर्क और गड्ढों की मरम्मत कराने का निर्देश दिया।

इसके साथ ही शहर में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सड़कों के किनारे नियमित चूने का छिड़काव कराने की भी हिदायत दी गई, ताकि नवरात्र के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो।

Ad

Meeting

सीवर और पेयजल व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश

महापौर ने जलकल विभाग को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि पर्व के समय शहर में कहीं भी सीवर ओवरफ्लो की समस्या नहीं दिखनी चाहिए। साथ ही पेयजल की आपूर्ति भी निर्बाध रूप से जारी रहनी चाहिए।

मंदिर मार्गों पर बेहतर प्रकाश व्यवस्था

नवरात्र के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आलोक विभाग को मंदिरों से जुड़े सभी प्रमुख मार्गों पर स्ट्रीट लाइट और मार्ग प्रकाश व्यवस्था पूरी तरह दुरुस्त रखने का निर्देश दिया गया।

Ad

विभागों के बीच समन्वय पर जोर

बैठक में नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने सभी विभागीय अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ काम करने और समय से तैयारियां पूरी करने पर जोर दिया।

बैठक में अपर नगर आयुक्त सविता यादव, अमित कुमार सिंह, विनोद कुमार गुप्ता, जलकल महाप्रबंधक अनूप सिंह, पियूष नेहरा सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

 
Ad