Movie prime
PMC_Hospital

बाल विद्यालय माध्यमिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया नवरात्रि पर्व

बंगीय धुनुची नृत्य और ढाकुला नृत्य की प्रस्तुतियों से भक्तिमय हुआ परिसर; छात्र-छात्राओं ने किया सामूहिक गरबा

Ad

 
hgc
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी (भदैनी मिरर): डोमरी, पड़ाव स्थित बाल विद्यालय माध्यमिक स्कूल में शनिवार को नवरात्रि पर्व के पावन अवसर पर भव्य सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मां भगवती के नव रूपों की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई।

hjइस अवसर पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक श्री मुकुल पाण्डेय, प्रधानाचार्या श्रीमती नीता त्रिपाठी तथा प्रहलादघाट शाखा की प्रधानाचार्या श्रीमती स्नेहलता पाण्डेय ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर और देवी के नव रूपों का पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

Ad

bjधुनुची और ढाकुला नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां

कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक बंगीय 'धुनुची नृत्य' की थाप पर मां दुर्गा के नव रूपों का आवाहन कर की गई। इसके पश्चात नर्सरी कक्षा की नन्हीं-मुन्हीं बालिकाओं ने नवदुर्गा के मनमोहक रूपों में सज-धज कर उपस्थित सभी लोगों को अपना आशीर्वाद दिया।

कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों ने सुरीले भक्ति गायन और पारंपरिक 'ढाकुला नृत्य' की शानदार प्रस्तुति से पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया।

ghyसामूहिक गरबा से गूंज उठा परिसर

कार्यक्रम के अंतिम चरण में विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं ने एक साथ मिलकर सामूहिक 'गरबा नृत्य' प्रस्तुत किया, जिससे पूरा विद्यालय परिसर पारंपरिक, जीवंत और आनंदमय हो उठा।

कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्या श्रीमती नीता त्रिपाठी ने उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं, शिक्षक-शिक्षिकाओं और अभिभावकों को नवरात्रि पर्व की हार्दिक बधाई दी तथा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।