Movie prime
Ad

वाराणसी में नौतपा का कहर, समाजसेवियों ने बांटी वाटर बॉटल और ORS, एडिशनल पुलिस कमिश्नर ने की सराहना

भीषण गर्मी से जूझते ई-रिक्शा चालकों, ट्रैफिक पुलिस और राहगीरों को राहत देने के लिए समाजसेवियों ने चलाया जनसेवा अभियान, वाटर बॉटल व ORS का वितरण

Ad

 
ss
WhatsApp Group Join Now

Ad

रिपोर्ट- वीरेंद्र पटेल 

वाराणसी, भदैनी मिरर। उत्तर प्रदेश में नौतपा का प्रचंड रूप लगातार जारी है, जिससे वाराणसी भी अछूता नहीं है। गर्मी के इस कहर से आम जनता को राहत पहुंचाने के लिए वाराणसी में सामाजिक संस्थाओं और समाजसेवियों ने एक प्रेरणादायक पहल की है।

इस अभियान के अंतर्गत ई-रिक्शा, ऑटो चालक, ट्रैफिक पुलिसकर्मी और अन्य राहगीरों को वाटर बॉटल और ORS घोल वितरित किए गए, ताकि गर्मी में उन्हें लू व डिहाइड्रेशन से राहत मिल सके।

Ad
Ad

एडिशनल पुलिस कमिश्नर राजेश कुमार सिंह ने इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए कहा कि, “समाजसेवियों द्वारा बहुत ही पुनीत कार्य किया गया है। ऐसे प्रयासों से न सिर्फ आमजन को राहत मिलती है, बल्कि समाज में सेवा और सहयोग की भावना भी प्रबल होती है।”

कार्यक्रम के दौरान राजेश सिंह ने बताया कि जिन लोगों को यह सहायता दी गई, वे दिनभर धूप में काम करते हैं और उन्हें अक्सर पानी व आराम की उचित व्यवस्था नहीं मिल पाती। ऐसे में ये जल सेवा जीवनदायी साबित हो सकती है।

Ad

इस अवसर पर वाराणसी महिला चौरसिया व्यापार मंडल की अध्यक्ष प्रीति चौरसिया ने कहा, “रिक्शा चालक और मजदूर वर्ग भीषण गर्मी में बुरी तरह परेशान हैं। हमारी कोशिश है कि हम अधिक से अधिक लोगों तक पानी और ORS पहुंचाएं। हम सभी व्यापारियों और संगठनों से इस सेवा में सहयोग की अपील करते हैं।”

Ad

life line hospital

Ad