Movie prime

National Herald Scam : वाराणसी में भाजयुमो का प्रदर्शन, राहुल-सोनिया गांधी का फूंका पुतला, लगाया भ्रष्टाचार का आरोप

Ad

 
..
WhatsApp Group Join Now
Ad

Ad

वाराणसी, भदैनी मिरर। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने शनिवार को चितईपुर चौराहे पर "नेशनल हेराल्ड घोटाले" (National Herald Scam) के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष अमन सोनकर के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने गांधी परिवार के कथित भ्रष्टाचार को उजागर करते हुए सोनिया गांधी और राहुल गांधी का पुतला फूंका।

Ad

गांधी परिवार पर लगे गंभीर आरोप

प्रदर्शन के दौरान भाजपा के जिला अध्यक्ष और विधान परिषद सदस्य हंसराज विश्वकर्मा भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि गांधी परिवार ने शुरू से देश को गुमराह किया और लगातार देश की संपत्ति को लूटा है। उन्होंने कहा कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा गांधी परिवार पर लगाए गए आरोपों से यह स्पष्ट हो चुका है कि उन्होंने कानून का उल्लंघन किया है।

Ad
Ad

कार्यकर्ताओं ने की नारेबाज़ी, जताया आक्रोश

विरोध प्रदर्शन के दौरान भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने गांधी परिवार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और घोटाले की उच्च स्तरीय जांच की मांग उठाई। कार्यक्रम के संयोजक युवा मोर्चा के जिला मंत्री गौरव पटेल रहे। उन्होंने कहा कि युवा देश के भ्रष्टाचार के खिलाफ खड़ा है और दोषियों को सजा दिलाकर रहेगा।

Ad

इस विरोध प्रदर्शन में भाजपा जिला मंत्री अश्वनी पाण्डेय, मंडल अध्यक्ष जयप्रकाश नारायण सिंह पटेल, गोपाल नारायण सिंह, प्रदीप प्रजापति, सभासद गोपाल पटेल और सुधीर वर्मा समेत कई प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने एकजुट होकर गांधी परिवार के खिलाफ विरोध दर्ज कराया और भ्रष्टाचार मुक्त भारत की मांग दोहराई।

Ad

Ad