Movie prime
Ad

वाराणसी नगर निगम की बड़ी कार्रवाई: नियमों का उल्लंघन करने वाली 29 फर्में ब्लैकलिस्ट

Varanasi Nagar Nigam ने ईएमडी और टेंडर फीस जमा किए बिना निविदा में शामिल फर्मों पर लगाया प्रतिबंध

Ad

 
Nagar Nigam
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी में टेंडर प्रक्रिया में अनियमितताओं पर सख्त रुख अपनाते हुए Varanasi Nagar Nigam ने 29 फर्मों और संस्थाओं को ब्लैकलिस्ट कर दिया है। यह कार्रवाई नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल के निर्देश पर सामान्य अभियंत्रण विभाग द्वारा की गई है।

नियमों की अनदेखी पड़ी भारी

नगर निगम द्वारा जारी निविदाओं में भाग लेने के लिए धरोहर राशि (ईएमडी) और टेंडर फीस जमा करना अनिवार्य होता है। लेकिन जांच में सामने आया कि कई फर्मों ने इन जरूरी औपचारिकताओं को पूरा किए बिना ही निविदा में हिस्सा लिया।

Ad
Ad

आंतरिक जांच में इस गड़बड़ी की पुष्टि होने के बाद निगम प्रशासन ने इसे गंभीर उल्लंघन मानते हुए संबंधित फर्मों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की।

पारदर्शिता से समझौता नहीं

नगर निगम प्रशासन का कहना है कि टेंडर प्रक्रिया में पारदर्शिता और नियमों का पालन सुनिश्चित करना सर्वोच्च प्राथमिकता है। भविष्य में भी किसी भी प्रकार की लापरवाही या नियमों के उल्लंघन पर इसी तरह की सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Ad

ठेकेदारों में मचा हड़कंप

इस कार्रवाई के बाद उन ठेकेदारों और संस्थाओं में हड़कंप मच गया है, जो अब तक टेंडर प्रक्रिया को हल्के में ले रहे थे। नगर निगम के इस कदम को पारदर्शी और जवाबदेह व्यवस्था की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

ये फर्में हुई ब्लैकलिस्ट

नगर निगम द्वारा ब्लैकलिस्ट की गई प्रमुख फर्मों में बीएलडी कन्स्ट्रक्शन एंड सप्लायर, मां गंगा कन्स्ट्रक्शन, श्रीराम डेवलपर्स, आरके कन्स्ट्रक्शन, बनारस एसोसिएट, श्री जी इन्फ्रा, बालाजी इन्फ्रा, सुषमा कन्स्ट्रक्शन, कृष्णा इन्फ्रा समेत कुल 29 फर्में शामिल हैं।

Ad
Ad