Movie prime
PMC_Hospital

Varanasi: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में 3 मुस्लिम जोड़ों ने कबूल किया निकाह, 83 जोड़ों ने रचाई शादी 

80 हिंदू और 3 मुस्लिम जोड़ों ने निभाई अपनी-अपनी परंपराएं; महापौर अशोक तिवारी ने दिया आशीर्वाद, प्रति जोड़ा 1 लाख की सहायता
 

Ad

 
CM Vivah
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी,भदैनी मिरर। सिगरा स्थित Shaheed Udyan गुरुवार को सामाजिक समरसता और उत्सव का केंद्र बन गया। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत आयोजित समारोह में कुल 83 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ।

इस सामूहिक विवाह समारोह में 80 हिंदू जोड़ों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सात फेरे लेकर वैवाहिक जीवन की शुरुआत की, जबकि तीन मुस्लिम जोड़ों ने अपने रीति-रिवाजों के अनुसार निकाह कबूल किया। एक ही परिसर में अलग-अलग परंपराओं के अनुसार संपन्न हुए विवाह ने सामाजिक एकता का संदेश दिया।

Ad
Ad

कार्यक्रम का आयोजन समाज कल्याण विभाग की ओर से किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में वाराणसी के महापौर Ashok Kumar Tiwari तथा अपर नगर आयुक्त सविता यादव मौजूद रहीं।

महापौर ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए संबल साबित हो रही है। इससे बेटियों की शादी अब बोझ नहीं रह गई है।

Ad

CM Vivah 1.jpg

प्रति जोड़ा 1 लाख की सहायता

योजना के तहत प्रत्येक जोड़े पर एक लाख रुपये खर्च का प्रावधान है। इसमें—

  • 60 हजार रुपये सीधे कन्या के बैंक खाते में हस्तांतरित किए गए।
  • 25 हजार रुपये की वैवाहिक उपहार सामग्री प्रदान की गई।
  • 15 हजार रुपये सामूहिक विवाह की व्यवस्थाओं पर व्यय किए गए।

समारोह के दौरान नवदंपतियों को सरकार की ओर से स्वीकृत सहायता राशि और उपहार सामग्री भी भेंट की गई।

कार्यक्रम में पार्षद सुरेश चौरसिया, सिंधु सोनकर, प्रवीण राय, मदन मोहन दुबे सहित नगर निगम के अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Ad

सामूहिक विवाह समारोह ने सामाजिक समरसता और सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की एक सकारात्मक तस्वीर पेश की।