Movie prime
PMC_Hospital

पितृपक्ष और रामनगर रामलीला को लेकर नगर निगम अलर्ट: नगर आयुक्त ने पिशाच मोचन व रामनगर का लिया जायजा

काशी में धार्मिक आयोजनों को लेकर नगर निगम सतर्क

Ad

 
fd
WhatsApp Group Join Now

Ad

भदैनी मिरर न्यूज़ डेस्क: वाराणसी में पितृपक्ष के दौरान पिशाच मोचन कुंड पर होने वाले श्राद्ध-पिंडदान और रामनगर की विश्व प्रसिद्ध रामलीला में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए नगर निगम प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। काशी आने वाले देश-विदेश के श्रद्धालुओं और पर्यटकों को सुगम व स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नागरिक सुविधाओं को चाक-चौबंद किया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार को नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने पिशाच मोचन और रामनगर रामलीला मैदान का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

Ad

df

पिशाच मोचन पर सफाई और सीवर व्यवस्था दुरुस्त रखने की सख्त चेतावनी

निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने पिशाच मोचन क्षेत्र में उत्कृष्ट सफाई व्यवस्था बनाए रखने का निर्देश दिया। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट हिदायत दी कि क्षेत्र में सीवर ओवरफ्लो की समस्या बिल्कुल नहीं होनी चाहिए और किसी भी शिकायत का तत्काल निस्तारण किया जाए। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पिशाच मोचन और रामनगर मेला क्षेत्र में जगह-जगह मोबाइल टॉयलेट स्थापित करने, उनकी नियमित सफाई कराने और शुद्ध पेयजल टैंकरों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

Ad

रामनगर रामलीला परिसर में प्रकाश और स्वच्छता के विशेष इंतजाम

रामनगर स्थित विश्व प्रसिद्ध रामलीला क्षेत्र का जायजा लेते हुए नगर आयुक्त ने कहा कि दूर-दराज से आने वाले पर्यटकों और स्थानीय श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इसके लिए पूरे रामनगर व मेला परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाने और मार्ग पर बेहतरीन प्रकाश व्यवस्था (लाइटिंग) सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने चेतावनी दी कि नागरिक सुविधाओं और सफाई व्यवस्था में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Ad

sde

निरीक्षण के दौरान स्थानीय पार्षद और विभागीय अधिकारी रहे मौजूद

स्थलीय निरीक्षण के दौरान पार्षद इंद्रेश सिंह, पार्षद मनीष गुप्ता, पार्षद अमरेश गुप्ता तथा रामनगर के स्थानीय पार्षद उपस्थित रहे। इसके अलावा जोनल अधिकारी (दशाश्वमेध/रामनगर), जलकल व सिविल विभाग के अवर अभियंता और संबंधित सफाई निरीक्षक भी मौके पर मौजूद रहे। नगर आयुक्त ने सभी विभागीय अधिकारियों को आपसी समन्वय बनाकर व्यवस्थाओं को समय से पूरा करने का निर्देश दिया।