Movie prime
PMC_Hospital

नगर आयुक्त ने देर रात किया बाबतपुर मार्ग का निरीक्षण, खराब स्ट्रीट लाइटों और सूखे पौधों को बदलने के निर्देश

Ad

 
..
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी, भदैनी मिरर। नगर आयुक्त अक्षत वर्मा ने बीती देर रात वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अंबेडकर पार्क कचहरी से बाबतपुर हवाई अड्डा मार्ग तक निरीक्षण किया। यह निरीक्षण मुख्य रूप से मार्ग पर लगे स्ट्रीट लाइट्स और हार्टिकल्चर (पौधों) की स्थिति का आकलन करने के लिए किया गया।

Ad
Ad

..

नगर आयुक्त ने अंबेडकर पार्क, कचहरी, भोजूबीर तहसील, अतुलानंद चौराहा, तरना, हरहुआ, बाबतपुर अंडरपास सहित पूरे मार्ग पर लगी लाइटों की स्थिति और जी-20 के दौरान लगाए गए पौधों की दशा का जायजा लिया। उन्होंने निर्देश दिया कि जहां भी पौधे सूख गए हैं या खराब हो गए हैं, वहां तुरंत नए पौधे लगाए जाएं।

Ad

..

साथ ही स्ट्रीट लाइटों की स्थिति पर विशेष ध्यान देते हुए अधिशासी अभियंता को निर्देशित किया गया कि जिन लाइटों में खराबी है, उन्हें तत्काल बदला जाए और सभी लाइटें चालू हालत में रहें।

नगर आयुक्त का निरीक्षण रात करीब 12 बजे तक चलता रहा। इस दौरान उनके साथ संयुक्त नगर आयुक्त कृष्ण चंद्र, मुख्य अभियंता मोइनुद्दीन, अधिशासी अभियंता (मार्ग प्रकाश) अजय कुमार सक्सेना, उद्यान अधीक्षक वी.के. सिंह समेत नगर निगम के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Ad

life line hospital