Movie prime
PMC_Hospital

शहीद उद्यान के कार्य में सुस्ती पर भड़के नगर आयुक्त, अधिशासी अभियंता को नोटिस

दिसंबर अंत तक काम पूरा करने की चेतावनी, धीमी गति और लापरवाही पर जताई नाराजगी 

Ad

 
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी (भदैनी मिरर): वाराणसी में नगर निगम के विकास कार्यों में सुस्ती और लापरवाही अब किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शहर के नवागत नगर आयुक्त शाश्वत त्रिपुरारी (Shashwat Tripurari) ने अपनी सख्त कार्यशैली दिखाते हुए सोमवार को सिगरा क्षेत्र स्थित शहीद उद्यान और सोनिया तालाब के सौंदर्यीकरण कार्यों का औचक स्थलीय निरीक्षण किया। दोनों ही महत्वपूर्ण परियोजनाओं में चल रहे सुस्त कार्यों और प्रशासनिक उदासीनता को देखकर नगर आयुक्त ने कड़ी नाराजगी जताई और संबंधित अधिकारियों व कार्यदायी संस्थाओं को अंतिम अल्टीमेटम दे दिया।

Ad

धीमी प्रगति पर भड़के नगर आयुक्त, अधिशासी अभियंता को नोटिस

निरीक्षण की शुरुआत में नगर आयुक्त सिगरा स्थित शहीद उद्यान पहुंचे, जहां सौंदर्यीकरण का कार्य तय समय-सीमा से काफी पीछे और बेहद सुस्त गति से चलता हुआ मिला। मौके पर कार्यों की मॉनिटरिंग और प्रभावी पर्यवेक्षण का अभाव देखकर उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त की।

इस गंभीर लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए नगर आयुक्त ने अधिशासी अभियंता (सिविल) अगम कटियार को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने दो टूक शब्दों में चेतावनी दी कि यदि 10 दिसंबर तक शहीद उद्यान का कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ पूरा नहीं किया गया, तो संबंधित कार्यदायी फर्म को ब्लैकलिस्ट करने की संस्तुति के साथ कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान मुख्य अभियंता (सिविल) सुरेश चंद्र और आर्किटेक्ट कुणाल कालरा सहित अन्य अधिकारी भी उनके साथ मौजूद रहे।

सोनिया तालाब के निरीक्षण में बंद मिला काम

शहीद उद्यान के बाद नगर आयुक्त ने सिगरा स्थित सोनिया तालाब के सौंदर्यीकरण कार्यों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान वहां कार्य पूरी तरह बंद मिला और तालाब में पानी भी भरा हुआ था। प्रगति बेहद निराशाजनक मिलने पर उन्होंने कार्यदायी फर्म की कार्यप्रणाली पर गहरा असंतोष व्यक्त किया।

नगर आयुक्त ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि:

  1. सबसे पहले तालाब में भरे हुए शेष पानी की तत्काल निकासी सुनिश्चित की जाए।

  2. कार्यस्थल पर लेबर (श्रमिकों) और मशीनों की संख्या तुरंत बढ़ाई जाए।

  3. युद्धस्तर पर काम शुरू करते हुए 25 दिसंबर तक सौंदर्यीकरण का समस्त कार्य उच्च गुणवत्ता के मानकों के साथ पूरा किया जाए।

उन्होंने स्पष्ट किया कि तय डेडलाइन तक काम पूरा न होने की स्थिति में संबंधित फर्म के खिलाफ कठोर कानूनी और प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी। इस निरीक्षण के दौरान वाराणसी स्मार्ट सिटी के सीजीएम अमरेंद्र तिवारी और अन्य प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। नगर आयुक्त के इस औचक निरीक्षण से महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।