Movie prime
PMC_Hospital

 मामा करता था डीलिंग भांजा उड़ाता था बाइक, वाराणसी में मोटरसाइकिल चोर गैंग का भंडाफोड़

भेलूपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अस्सी क्षेत्र से चोर गिरोह गिरफ्तार
Ad

 
...
WhatsApp Group Join Now

Ad
बाइक के इंजन और चेसिस नंबर बदलकर करते थे बिक्री
7 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद
गिरोह इंजन और चेसिस नंबर घिसकर बेचते थे बाइक

वाराणसी, भदैनी मिरर। भेलूपुर पुलिस ने 3 बाइक चोरों को अरेस्ट कर 7 चोरी के वाहन बरामद किए है। खास बात यह है कि मामा ग्राहकों की डीलिंग करता था तो भांजा भेलूपुर के अस्सी सहित अन्य क्षेत्रों से बाइक उड़ाता था। एसीपी भेलूपुर डॉ ईशान सोनी ने गैंग का पर्दाफाश रेवड़ीतालाब चौकी पर किया। बताया कि तीनों की गिरफ्तारी अस्सी नाले के पास अंधेरे क्षेत्र में चेकिंग के दौरान हुई है।

Ad

...

एसीपी ने बताया कि अदलपुरा (चुनार) मिर्जापुर निवासी रवि मास्टर माइंड है। रवि चोरी के बाइक की ग्राहकों से डीलिंग करता था और उसका भांजा हाथीबाजार (जंसा) निवासी प्रद्युम्न अस्सी सहित विभिन्न क्षेत्रों से बाइक चुराता था। उसके इस काम में दोस्त निखिल पटेल सहयोग करता था। पुलिस पूछताछ में तीनों ने कबूल किया कि वे पहले मोटरसाइकिलों की चोरी करते थे, फिर इंजन और चेसिस नंबर घिसकर, नंबर प्लेट बदलकर बाइक को औने-पौने दामों में बेच देते थे।

Ad

..

गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से बरामद बाइकें अलग-अलग थाना क्षेत्रों से चोरी की गई थीं। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक गोपाल जी कुशवाहा, एसएसआई घनश्याम मिश्रा, चौकी प्रभारी अस्सी पार्थ तिवारी, चौकी प्रभारी रेवड़ी तालाब शैलेन्द्र सिंह, दरोगा संदीप सिंह, आयुष पाण्डेय, हेड कांस्टेबल रमाशंकर, सूरज भारती, सुमीत शाही, नीरज, संग्राम यादव, अश्वनी (सर्विलांस) शामिल रहे।

Ad

life line hospital