Movie prime
PMC_Hospital

मिर्जामुराद के खजुरी में ट्रक ने मोपेड सवार को रौंदा, हुई मौत

मोपेड पर आम लादकर प्रयागराज से वाराणसी की तरफ जा रहा था अधेड़

Ad

 
mirjamurad
WhatsApp Group Join Now

Ad

कपसेठी के मैनेजर नाम से रजिस्टर्ड है मोपेड का नम्बर, पुलिस कर रही शिनाख्त का प्रयास

मिर्जामुराद (वाराणसी)। मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के खजुरी गांव के पास नेशनल हाईवे पर शुक्रवार की देर शाम ट्रक की चपेट में आने मोपेड सवार की मौत हो गई। 
जानकारी के अनुसार एक अधेड़ व्यक्ति मोपेड पर आम लादकर प्रयागराज से वाराणसी की तरफ जा रहा था। वह खजुरी ओवरब्रिज से उतर रहा था तभी पीछे से आया ट्रक मोपेड सवार को रौंदते हुए भाग निकला।

Ad
Ad

mirjamurad

इस दुर्घटना में मोपेड सवार अधेड़ की मौके पर मौत हो गई। दुर्घटना देख आसपास के लोग और राहगीर दौड़े। तब तक मौका पाकर चालक ट्रक समेत वाराणसी शहर की ओर भाग निकला। सूचना पर पहुंची मिर्जामुराद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टामार्टम के लिए भेज दिया। मिर्जामुराद थाना प्रभारी ने बताया कि एक मोपेड बाइक सवार की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई है। वाहन के नम्बर प्लेट के अनुसार वह मैनेजर उम्र 48 वर्ष पुत्र राजरूप निवासी डोमनपुर थाना (कपसेठी) के नाम से रजिस्टर्ड है। पुलिस ने उक्त पते पर सम्पर्क कर नाम की पुष्टि करने में जुटी है। इसके साथ ही दुर्घटना कर भागे ट्रक की पहचान के लिए घटनास्थल और उस मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। 
 

Ad