Movie prime
Ad

सात दिन देर से लौटा मानसून, वाराणसी में दिन-रात के तापमान में 14 डिग्री का अंतर- बढ़ी सर्दी की आहट

मानसून की विदाई के बाद बनारस में दिन में गर्मी और रात में ठंड, यूपी का दूसरा सबसे गर्म शहर बना वाराणसी।

Ad

 
Weather
WhatsApp Group Join Now

Ad
वाराणसी, भदैनी मिरर। ठंड से पहले मानसून ने सोमवार को आखिरकार उत्तर प्रदेश से विदाई ले ली, वह भी सात दिन की देरी से। मौसम विभाग के अनुसार अब प्रदेश का मौसम शुष्क हो गया है। दिन में हल्की गर्मी और रात में ठंड के कारण लोगों को सर्दी-जुकाम और सिरदर्द की शिकायतें बढ़ने लगी हैं।
सोमवार को वाराणसी का अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.1 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 19.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम था। यानी दिन और रात के तापमान में करीब 14 डिग्री का अंतर देखा गया।
Ad
Ad
Ad
प्रदेश के मौसम आंकड़ों में वाराणसी उत्तर प्रदेश का दूसरा सबसे गर्म शहर रहा। इस बीच, यूपी आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि “इस बार मानसून की वापसी सामान्य समय से करीब एक सप्ताह देरी से हुई है। अब प्रदेश में पूरी तरह शरद ऋतु का प्रभाव दिखने लगा है। आने वाले दिनों में रात का तापमान और गिरेगा और नवंबर के अंत तक ठंड का असर तेज हो जाएगा।”
Ad
मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, पोस्ट मानसून सीजन में अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर तीन महीने शामिल होते हैं। इस अवधि में दिन का तापमान धीरे-धीरे घटता है, जबकि रातें ठंडी होती जाती हैं। नवंबर के दूसरे पखवाड़े तक अच्छी खासी सर्दी पड़ने लगती है।
Ad

Ad

FROM AROUND THE WEB