Movie prime
Ad

भदोही से लापता किशोर वाराणसी में मिला, बेटे को देख पिता के छलके आंसू

मिर्जामुराद पुलिस गुमशुदा किशोर को 10 घंटे में खोज परिजन को किया सुपुर्द

Ad

 
गुमशुदगी
WhatsApp Group Join Now

Ad
मिर्जामुराद। स्थानीय पुलिस ने महज 10 घंटे में गुमशुदा किशोर को परिजन को किया सुपुर्द बच्चे को देख पिता के चेहरे खिल उठे। जानकारी के अनुसार (भदोही) जिले के चौरी थाना अंतर्गत लाठियां गांव का किशोर मुदित चौहान उम्र 9 वर्ष बुधवार की सुबह अपनी मम्मी से यह कहकर घर से निकलता है कि हम नानी के पास जा रहे है, इतने में मां बोलती है कि बेटा बड़ा होना तब नानी के घर जाना। लेकिन किशोर अपनी साइकिल उठना है और घर से निकल जाता है। 
इधर देर शाम होने के बाद भी जब किशोर का पता नहीं चलता तो किशोर की मां लक्ष्मी देवी और पिता श्यामधर चौहान रोने बिलखने लगने हैं, और देर शाम भदोही जिले के चौरी थाना में गुमशुदगी का तहरीर देते हैं। बुधवार की देर शाम किशोर भटकता हुआ अपने साइकिल से (मिर्जामुराद) के रूपापुर पहुंचता है। और रोने लगता है। 
Ad
Ad
इतने में क्षेत्र में गस्त कर रहे हैं, मिर्जामुराद थाने के उप निरीक्षक कौशल किशोर का० कमलेश यादव बच्चों के पास पहुंचते हैं। तब उनको पता चलता है कि बच्चा गुमशुदा है जिसकी सूचना व तुरंत बच्चों के पिता श्यामधर चौहान को देते हैं। सूचना पाकर पहुंचे परिजन को मिर्जामुराद पुलिस सकुशल सुपुर्द कर देती है। वही बच्चों को देख पिता गले लगा कर रोने लगता है। और पुलिस का शुक्रिया अदा करता है।
Ad
Ad