Movie prime
Ad

गांधी जी के शहादत दिवस से पहले दिहाड़ी मजदूरों का जोरदार प्रदर्शन, मनरेगा बहाली और मजदूर विरोधी कानून रद्द करने की मांग

मिर्जामुराद में मजदूर संगठन और लोक समिति वाराणसी के तत्वावधान में सैकड़ों दिहाड़ी मजदूरों ने रोजगार और अधिकारों के लिए किया प्रदर्शन

Ad

 
mirzamurad
WhatsApp Group Join Now

Ad

मिर्जामुराद, भदैनी मिरर। गांधी जी के शहादत दिवस से पूर्व संध्या पर दिहाड़ी मजदूर संगठन और लोक समिति वाराणसी के संयुक्त तत्वावधान में मिर्जामुराद के राजातालाब में सैकड़ों दिहाड़ी मजदूरों ने रोजगार और मजदूर अधिकारों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन के दौरान मजदूरों ने तख्तियां और बैनर लेकर सरकार विरोधी नारे लगाए। आराजी लाईन और सेवापुरी ब्लॉक के दर्जनों गांवों से आए मजदूरों ने राजातालाब जी टी रोड के किनारे एकत्रित होकर गांधी जी की शहादत दिवस की याद में सर्वधर्म प्रार्थना की और सभा का आयोजन किया।

Ad
Ad

मजदूरों ने मनरेगा योजना को तुरंत बहाल करने और मजदूर विरोधी जी राम जी कानून को रद्द करने की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों ने नारे लगाए- "रोटी, कपड़ा और मकान मांग रहा मजदूर किसान", "हर हाथ को काम दो, काम का पूरा दाम दो", "गांधी जी का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान", "मनरेगा कानून बहाल करो, जी राम राम कानून वापस लो"।

Ad

मजदूरों का कहना था कि सरकार की नीतियों के कारण वे बेरोजगारी, भूख और पलायन के लिए मजबूर हो रहे हैं। इस अवसर पर लोक समिति के संयोजक नंदलाल मास्टर ने कहा,"गांधी जी के देश में मजदूरों से उनका हक छीना जा रहा है। मनरेगा को कमजोर करना सीधे गरीबों पर हमला है। अगर मनरेगा बहाल नहीं हुई और मजदूर विरोधी जी राम जी कानून वापस नहीं लिए गए तो दिहाड़ी मजदूर सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करेंगे।"

Ad

प्रदर्शन के दौरान खेतीहर, घरेलू कामगार और महिला मजदूर संगठन का ब्लॉक स्तरीय चुनाव भी संपन्न हुआ। नव निर्वाचित पदाधिकारी इस प्रकार हैं:

  • बढ़ेनी सरिता – अध्यक्ष
  • हरपुर से रानी – उपाध्यक्ष
  • हरसोस से रंजना – सचिव
  • नागेपुर से ममता – कोषाध्यक्ष
  • बेनीपुर से सुमन, चौखंडी से चंदा, दउरा से बनीता – संगठन मंत्री

सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को अंगवस्त्र और माला पहनाकर स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अनीता सोनी, मनीषा, आशा राय, रामबचन, सुमन, सपना, संध्या, सबीना, गीता, ममता, सरिता, बदामा, उर्मिला, हीरावती आदि उपस्थित रहे।

Ad