Movie prime
PMC_Hospital

मिर्जामुराद: किशोरी से एकतरफा प्यार में पागल हुआ युवक, युवती ने शादी से किया इनकार तो खाया जहर

Ad

 
Poision
WhatsApp Group Join Now

Ad

रिपोर्ट: दीपकगुप्ता

वाराणसी, भदैनी मिरर। थाना मिर्जामुराद क्षेत्र के एक गांव में शनिवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक युवक ने एकतरफा प्रेम में नाकाम होकर जहर खा लिया। बताया जा रहा है कि युवक गांव की ही एक किशोरी से प्रेम करता था, लेकिन जब उसने शादी से इनकार कर दिया तो युवक ने खुदकुशी की कोशिश की।

Ad
Ad

समझाने के बाद भी नहीं माना प्रेमी

जानकारी के अनुसार, युवक शनिवार की सुबह किशोरी के दरवाजे पहुंचा और शादी की जिद करने लगा। किशोरी और उसके परिजनों ने स्पष्ट रूप से शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद युवक ने खुद ही डॉयल 112 पर कॉल कर पुलिस को मौके पर बुलाया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को समझाने की भरपूर कोशिश की, लेकिन युवक कुछ भी सुनने को तैयार नहीं था और उसी दौरान उसने कीटनाशक खा लिया।

Ad

पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

घटना के बाद मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तुरंत एंबुलेंस बुलाकर युवक को जक्खिनी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया, वहां से उसे इलाज के लिए मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा भेज दिया गया। उसकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

किशोरी ने थाने में दी तहरीर

वहीं दूसरी ओर, किशोरी परिजनों के साथ मिर्जामुराद थाने पहुंची और युवक के खिलाफ लिखित तहरीर दी। तहरीर में किशोरी ने आरोप लगाया है कि युवक लगातार रास्ते में छेड़खानी करता था और परेशान करता था, जिससे वह और उसका परिवार काफी तनाव में थे।

Ad

पुलिस कर रही जांच

मिर्जामुराद थाना पुलिस ने किशोरी की शिकायत के आधार पर मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पीड़िता की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी और जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। वहीं, प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि युवक की स्थिति खतरे से बाहर है और इलाज जारी है।