Movie prime
PMC_Hospital

कोर्ट में चाकू लेकर पहुंच गई मिर्जामुराद की महिला, मचा हड़कम्प

बेनीपुर चंगवार गांव की है रेखा गुप्ता, दो बच्चों की है मां

Ad

 
cant
WhatsApp Group Join Now

Ad

सुरक्षाकर्मियों ने किसी तरह पकड़ और कैंट थाने लाया गया

वाराणसी, भदैनी मिरर। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (षष्ठम) की अदालत में गुरुवार को एक महिला के चाकू निकालकर हंगामा करने से अफरातफरी मच गई। इस घटना के समय न्यायिक अधिकारी मुकदमों की सुनवाई कर रहे थे। अचानक, उक्त महिला न्यायिक अधिकारी के समक्ष कागजात फैलाकर शोर-शराबा करने लगी और चाकू निकाल लिया। इससे हड़कम्प मच गया। 

Ad
Ad

वकीलों ने महिला से अनुरोध किया कि वह न्यायिक कार्य में बाधा उत्पन्न न करे और अपने वकील को बुलाने के लिए शांत रहे। लेकिन महिला ने वकीलों से उलझ गई। इससे हंगामा बढ़ गया। इसी बीच महिलस अपने बैग से चाकू निकालकर धमकी देने लगी। तभी कोर्ट में मौजूद पुलिसकर्मियों ने हस्तक्षेप किया और महिला के हाथ से चाकू छीन लिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने महिला को कचहरी पुलिस चौकी पर ले जाकर पूछताछ की। इस घटना ने अदालत में मौजूद लोगों को चौंका दिया। पुलिस ने बताया कि महिला से पूछताछ की जा रही है और उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने कहा कि अदालतों में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हो सके। इस मामले में पुलिस प्रशासन की ओर से बताया गया कि एक महिला न्यायालय कक्ष में पहुंच गई है और कुछ अधिवक्ताओं से बाद विवाद भी कर रही थी। इस पर कचहरी परिसर में लगे सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचे और महिला को थाना कैंट पर लाया गया।

Ad

कैंट थाना प्रभारी निरीक्षक ने उससे पूछताछ की तो पता चला कि महिला का नाम रेखादेवी और उसके पति का नाम महिंदर पटेल है। उसके दो बच्चे रवि 14 साल और रीतिका 12 साल हैं और वह मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के बेनीपुर चंगवार गांव की रहने वाली है। वह मानसिक रूप से विक्षिप्त है। प्रभारी निरीक्षक मिर्जामुराद ने बताया कि महिला ऐसे ही लावारिस घूमती रहती है। किसी भी व्यक्ति को गाली देना उनके साथ हाथापाई कर लेना इसकी आदत है। महिला द्वारा न्यायालय के साथ किसी प्रकार की कोई अभद्रता नहीं की गई है। परिसर में दो अधिवक्ताओं से गाली गलौज व लड़ने के कारण न्यायालय सुरक्षा में लगी महिला कर्मी व कोर्ट में लगी महिलाकर्मी के सहयोग से उसे थाना लाया गया है। विधिक कार्रवाई की जा रही है।
 

Ad