Movie prime
PMC_Hospital

मिर्जामुराद: संदिग्ध परिस्थिति में युवक की जान जाने से परिवार में कोहराम, लव अफेयर और घरेलू विवाद के कोण से पुलिस जांच शुरू

मिर्जामुराद में घरेलू विवाद के बाद युवक की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस

Ad

 
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी। मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के खगरामपुर गांव में गुरुवार की शाम एक (38) वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थित में मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि घर में पहले विवाद हुआ था, जिसके बाद वह निजी कारणों से बाजार की तरफ चला गया। राहगीरों ने गांव में आने वाली लिंक मार्ग के रास्ते में अचेत गिरा हुआ देख परिजन को सूचना दी। आनन-फानन में परिजनों ने तुरंत एक निजी अस्पताल लेकर भागे लेकिन डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वही घटना की सूचना पर पहुंची मिर्जामुराद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज जांच में जुट गई है।

Ad

जानकारी के अनुसार (मिर्जामुराद) के खगरामपुर निवासी दीपक चौहान उम्र (38) वर्ष पुत्र त्रिवेणी चौहान गुरुवार को शाम लगभग 5 बजे निजी काम से स्थानीय बाजार गया था, राहगिरो ने उसको अचेत अवस्था में गांव में आने वाली मार्ग के पास देखा जिसकी सूचना उन्होने परिजन को दी। आनन - फानन में उसको कछवारोड स्थित एक निजी अस्पताल ले गए जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

इधर मौत की सूचना लगते ही घर में कोहराम मच गया। मामले स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि पहले घरेलू कलह हुआ उसके बाद संदिग्ध परिस्थित में मौत हुई है। अचानक से मौत की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भारी संख्या भीड़ इकठ्ठा हो गई। सूचना पर पहुंची मिर्जामुराद पुलिस ने मामले को गंभीरता से देखते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही इस संदिग्ध मौत को लेकर गांव में तरह-तरह का चर्चा रहा किसी ने घरेलू विवाद तो किसी ने लव अफेयर की बात कही फिलहाल पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है।

मृतक दो भाइयों में सबसे बड़ा बताया गया, उसकी एक 14 वर्षीय पुत्री है। दूसरे प्रदेशों में जाकर मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करता था, इस दुखद घटना से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।