Movie prime
PMC_Hospital

मिर्जामुराद: शादी समारोह में बहन के घर जा रहे अधेड़ की सड़क दुर्घटना में मौत

शादी समारोह में बहन के घर जा रहे थे, बाइक अनियंत्रित हो कर डिवाइडर से टकराने से हुई मौत

Ad

 
सड़क दुर्घटना
WhatsApp Group Join Now

Ad
वाराणसी। मिर्जामुराद थाना क्षेत्र लालपुर चट्टी स्थित नेशनल हाईवे पर रविवार की दोपहर शादी समारोह में बहन के घर जा रहे अधेड़ की बाइक अनियंत्रित हो कर डिवाइडर से टकराने से गंभीर रूप से घायल हो गए जहां अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार (भदोही) जिले के मसूदी गौरा निवासी वशिष्ठ नारायण तिवारी उम्र 58 वर्ष पुत्र देव नारायण तिवारी रविवार की दोपहर में भदोही से (मिर्जामुराद) के एक गांव में अपने बहन के नाथी के शादी समारोह में जा रहे थे, लालपुर चट्टी के पास पहुंचे ही थे कि उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और वह डिवाइडर से टकराते हुए हाईवे पर गिर गए जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। वही राहगीरों की सूचना पर पहुंची मिर्जामुराद पुलिस ने आनन-फानन उन्हें एक निजी अस्पताल भेजवाया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
Ad
Ad
इस घटना की जानकारी जैसे ही परिजन को हुई घर में कोहराम मच गया। मृतक किसानी का काम करते थे। वही इस मामले में थाना प्रभारी प्रमोद कुमार पांडेय ने बताया कि इस घटना के बारे में जानकारी नहीं है जानकारी के बाद कार्यवाही की जाएगी। इस दुखद घटना से परिजनों को रो रो कर बुरा हाल है।
Ad