मिर्जामुराद: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता ने दी जान, ऑनलाइन मंगाया था विषाक्त पदार्थ
मुंबई बैठी बहन को फोन कर महिला ने खत्म की जीवन लीला, सुसाइड की खबर से परिजनों में कोहराम
Apr 24, 2026, 18:40 IST
WhatsApp
Group
Join Now
वाराणसी। मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के भोजपुर गांव में शुक्रवार की दोपहर विषाक्त पदार्थ कह कर एक महिला ने अपने जीवन लीला समाप्त कर ली। खाने से पहले महिला ने दूसरे मुंबई में रह रही अपनी छोटी बहन को जानकारी दी थी। बहन के सूचना पर खेत में काम कर रहे है ससुर ने अपने बेटे के साथ तुरंत पहुंच अचेत देख पुलिस को सूचना दे पहुंचाया अस्पताल लेकिन रास्ते में ही दम तोड़ दी।
जानकारी के अनुसार (मिर्जामुराद) थाना क्षेत्र के भोजपुर गांव निवासी धनंजय तिवारी की पत्नी नीतू तिवारी शुक्रवार की दोपहर संदिग्ध परिस्थिति में विषाक्त पदार्थ खाकर अपने जीवन लीला समाप्त कर ली। इस घटना की जानकारी तब हुई जब विवाहिता विषाक्त पदार्थ खाने के बाद मुंबई में रह रही अपनी छोटी बहन को फोन से जानकारी दी। इस बात को सुनते ही छोटी बहन हक्का-बक्का रह गई और तुरंत अपने जीजा को जानकारी दी मौके पर पहुंचे पति ने अपने पिता के साथ अचेतावस्था में पत्नी को एक नजदीकी अस्पताल ले गया जहां डॉक्टरों द्वारा जवाब देने पर वाराणसी ले कर भागने लगे लेकिन महिला ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। वही ग्रामीणों में चर्चा रहा की महिला ने ऑनलाइन विषाक्त पदार्थ मंगाई थी।


इधर ससुर इस घटना की जानकारी पुलिस को दी सूचना पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम बुलाकर साक्ष्य संकलन किया और विवाहिता के पास मिले मोबाइल को कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच में जुट गई। मृतक महिला का 13 वर्ष पहले शादी हुई थी वह पैर से दिव्यांग थी, व नि:शांतन बताई गई। इनके पति भी पैर से दिव्यांग है जो कि ऑटो चलाकर परिवार का भरण पोषण करते है। इस दुखद घटना से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

वही मामले में थाना प्रभारी मिर्जामुराद प्रमोद कुमार पांडेय ने बताया की एक दिव्यांग महिला के विषाक्त पदार्थ खाने से मौत हो गई थी जिस संबंध में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच में जुटी है।
