मिर्जामुराद: अचानक ब्रेक लगाने से बस के पीछे भिड़ी ऑटो, महिला समेत चार गंभीर
अदलहाट से ऑटो में सवार छात्र भदोही में यूपी टेट का देने जा रहे थे पेपर, रास्ते में हुए हादसे का शिकार
वाराणसी। मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के कछवारोड ओवर ब्रिज पर गुरुवार की सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। वाराणसी से प्रयागराज जाने वाले रूट पर ओवर ब्रिज से उतरते समय एक बस के अचानक ब्रेक लगाने से पीछे ऑटो भीड़ गई। इस घटना से महिला समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एम्बुलेंस की सहायता से ट्रामा सेंटर भेज दिया।


जानकारी के अनुसार अदलहाट थाना अंतर्गत नारायणपुर निवासी ऑटो चालक छोटू अपने ऑटो से चंद्रभान, राहुल कुमार, माया देवी को यूपी टेट का पेपर देने के लिए भदोही जा रहा था। (मिर्जामुराद) कछवा रोड ओवर ब्रिज पर पहुंचे ही थे, की एक बस अचानक से ब्रेक लगा दी जिससे ऑटो चालक पीछे से जा भिड़ा। टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो परखच्चे उड़ गए और चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना के बाद वह अफरा तफरी मच गई। और बस चालक मौका देख प्रयागराज की तरफ फरार हो गया।

इधर सूचना पर पहुंची मिर्जामुराद पुलिस घायलों एंबुलेंस की सहायता से ट्रामा सेंटर भेज दिया। जहां डॉक्टरों द्वारा हालात गंभीर बताया जा रहा है। वही पुलिस क्षतिग्रस्त ऑटो को हाईवे किनारे करवाया। और बस को पकड़ने के लिए हाईवे पर लगे सीसीटीवी खंगालने में जुट गई।

