Movie prime
PMC_Hospital

मिर्जामुराद: वैवाहिक कार्यक्रम में डीजे पर नाचने के लिए विवाद, चाकू के हमले से युवक गंभीर

बीएचयू ट्रामा सेंटर में चल रहा उपचार, आरोपी पुलिस हिरासत में

Ad

 
वैवाहिकी कार्यक्रम में विवाद
WhatsApp Group Join Now

Ad

 

 

 

 

 

 

 

वाराणसी। मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के खगरामपुर गांव के समीप सोमवार की रात एक शादी समारोह के दौरान उस समय हड़कंप मच गया, जब डीजे पर नाचने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। विवाद के दौरान एक युवक ने दूसरे पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। युवक के सीने में चाकू लगने से वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपी की जमकर धुनाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस को भी ग्रामीणों ने खदेड़ दिया। गांव में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

Ad
Ad

Mirzamurad

जानकारी के अनुसार, मिर्जामुराद के लालपुर (लेडूआई) गांव में रमेश गौड़ के परिवार में शादी समारोह था। आरोप है कि बारात आने के बाद खगरामपुर में जनवासा में डीजे बज रहा था। इसी दौरान गांव का ही 24 वर्षीय रोहित राजभर और अंशु विश्वकर्मा डीजे पर नाच रहे थे। तभी किसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि अंशु विश्वकर्मा ने तैश में आकर अपने पास रखा चाकू निकाला और रोहित के सीने में घोंप दिया। चाकू लगते ही रोहित चीखते हुए जमीन पर गिर पड़ा और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

Ad

 

 

रोहित को खून से लथपथ देख वहां मौजूद ग्रामीण और बाराती आक्रोशित हो गए। भागने की कोशिश कर रहे आरोपी अंशु विश्वकर्मा को भीड़ ने मौके पर ही दबोच लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी। घटना की सूचना पाकर मिर्जामुराद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और आरोपी को भीड़ के चंगुल से छुड़ाकर हिरासत में लेते हुए थाने ले आई।

Ad

Mirzamurad

दूसरी ओर, घायल रोहित को आनन-फानन में एम्बुलेंस की मदद से नजदीकी जक्खिनी सरकारी अस्पताल ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी हालत को बेहद चिंताजनक बताते हुए वाराणसी के बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया, जहां वह जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है।

 

 

इस वारदात के बाद लालपुर गांव में माहौल बेहद तनावपूर्ण हो गया। घटना से नाराज ग्रामीण और विशेषकर महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। जब पुलिस स्थिति को संभालने दोबारा गांव पहुंची, तो आक्रोशित महिलाओं और ग्रामीणों ने पुलिस टीम को दौड़ा लिया, जिसके बाद पुलिसकर्मियों को पीछे हटना पड़ा। गांव में तनाव की स्थिति को भांपते हुए प्रशासन ने तत्काल कदम उठाते हुए इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच और स्थिति को पूरी तरह नियंत्रण में लाने में जुटी है।