Movie prime
PMC_Hospital

मिर्जामुराद: पत्ता तोड़ते समय पेड़ की डाली टूटने से सीधे जमीन पर आ गिरा युवक, मौके पर ही तोड़ा दम

वाराणसी में 30 फीट ऊंचे महुआ के पेड़ से गिरकर युवक की गई जान, फॉरेंसिक टीम ने जुटाए सबूत

Ad

 
घटना
WhatsApp Group Join Now

Ad

 

 

 

वाराणसी। मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के बहेड़वा गांव के समीप महुआ का पत्ता तोड़ते समय लगभग 30 फीट ऊंचे पेड़ से गिरकर एक अज्ञात बनवासी युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के काफी देर बाद पहुंचे ग्रामीणों ने पेड़ के नीचे शव देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और उसकी पहचान (शिनाख्त) कराने का प्रयास कर रही है।

Ad
Ad

घटना

जानकारी के अनुसार, बहेड़वा गांव के पास स्थित एक महुआ के पेड़ पर चढ़कर लगभग 25 वर्षीय बनवासी युवक पत्ता तोड़ रहा था। इसी दौरान पेड़ की एक ऊपरी डाली अचानक टूट गई, जिससे युवक का संतुलन बिगड़ गया और वह लगभग 30 फीट की ऊंचाई से सीधे जमीन पर आ गिरा। तेज झटके और गंभीर चोट लगने के कारण मौके पर ही उसकी मौत हो गई। युवक लाल रंग की टी-शर्ट और पैंट पहने हुआ था। ग्रामीणों ने जब पेड़ के नीचे शव और ऊपर टूटी हुई डाली देखी, तो पूरी घटना का अंदाजा हुआ। घटना के लगभग 1 घंटे बाद पुलिस को सूचना मिली। सूचना मिलते ही मिर्जामुराद पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से जरूरी सबूत पेड़ की डाली और फिंगरप्रिंट्स एकत्र किए। वही पुलिस ने कागजी कार्रवाई पूरी कर शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम हाउस (मर्चरी) भिजवा दिया है।

Ad

घटना

इस मामले में थाना प्रभारी गोपाल जी कुशवाहा ने बताया कि "शव को 72 घंटे के लिए मोर्चरी में रखवाया गया है ताकि मृतक की शिनाख्त हो सके। आसपास के थानों और गांवों में युवक का हुलिया और फोटो भेजकर पहचान कराने की कोशिश की जा रही है।"