Movie prime
PMC_Hospital

मिर्जामुराद: नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा, खड़ी ट्रक में पीछे से टकराई तेज रफ्तार बाइक, युवक की मौके पर ही मौत

दो साल पहले ही हुई थी शादी; वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर सड़क हादसे ने छीनी युवक की जिंदगी

Ad

 
सड़क दुर्घटना
WhatsApp Group Join Now

Ad

 

वाराणसी। मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के रूपापुर स्थित नेशनल हाईवे पर रविवार की देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहाँ हाईवे किनारे एक खड़ी ट्रक में पीछे से तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और बाइक सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी ट्रक चालक वाहन समेत प्रयागराज की तरफ फरार हो गया।

Ad
Ad

 

तेरहवीं के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहा था युवक

 

जानकारी के अनुसार, (वाराणसी) के पांडेयपुर निवासी विजय कुमार पाल (30 वर्ष), पुत्र राजेंद्र पाल रविवार रात अपने घर से एक तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होने की बात कह कर निकला था। वह मिर्जामुराद के रूपापुर स्थित वाराणसी-प्रयागराज नेशनल हाईवे से गुजर रहा था, तभी सड़क किनारे खड़ी एक ट्रक से उसकी बाइक अनियंत्रित हो कर पीछे से भीड़ गई। जिसे उसकी मौके पर दर्दनाक मौत हो गया।

Ad

 

परिजनों में मचा कोहराम, दो साल पहले हुई थी शादी

 

राहगीरों की सूचना पर तत्काल पहुंची मिर्जामुराद पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। मृतक के पास मिले मोबाइल के जरिए पुलिस ने उसके परिजनों को हादसे की जानकारी दी। और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।इस दुखद घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि विजय की शादी महज दो साल पहले ही हुई थी और वह अभी निःसंतान था। वह चार भाइयों में दूसरे नंबर पर था और वेल्डर का काम करके अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। इस असमय मौत से पत्नी और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Ad

इस संबंध में पुलिस ने बताया कि मृतक के भाई ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ तहरीर दिया। जिसके आधार पर पुलिस हाईवे पर लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि फरार ट्रक और उसके चालक की पहचान कर जल्द से जल्द कानूनी कार्रवाई की जा सके।