Movie prime
Ad

मिर्जामुराद: खेत में खास करने गई विवाहिता की करेंट के चपेट में आने से मौत, पुलिस को सूचना दिए बिना कर दिए दाह संस्कार

गांव में चर्चा है कि खेत में बिछाए लाइन के तार की चपेट में आने से यह घटना हुई अगर तार नहीं होता तो यह घटना नहीं घटती

Ad

 
करंट से मौत
WhatsApp Group Join Now

Ad
वाराणसी। मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के डंगहरिया गांव में रविवार को खेत में घास करने गई विवाहिता की करंट के चपेट में आने से मौत हो गई इधर परिजन पुलिस को बिना सूचना दिए देर रात दाह संस्कार कर दिया। 
जानकारी के अनुसार (मिर्जामुराद) थाना क्षेत्र के डंगहरिया गांव निवासी उर्मिला देवी उम्र लगभग 35 वर्ष पत्नी पवन पटेल पास के ही खेत में खास करने गई थी, ग्रामीणों में चर्चा हैं, कि खेत में बिछाए लाइन के तार के संपर्क में आ गई। काफी देर तक वह वही पड़ी रही तभी गांव के कुछ लोग खेत के पास से गुजरे तो उनकी नजर पड़ी और वह परिजनों को चिल्लाए आनन - फानन परिजन महिला को तुरंत एक निजी अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों द्वारा जवाब देने पर वाराणसी जाते समय रास्ते में ही महिला की मौत हो गई। इधर परिजन पुलिस को बिना सूचना दिए देर रात दाह संस्कार कर दिए।
Ad
Ad
मृतक महिला के तीन पुत्री व एक पुत्र बताया गया वही पति पवन पल्लेदारी का काम कर परिवार का भरण पोषण करते है। इस दुखद घटना से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वही गांव में चर्चा है कि खेत में बिछाए लाइन के तार की चपेट में आने से यह घटना हुई अगर तार नहीं होता तो यह घटना नहीं घटती।
Ad
Ad