Varanasi : नाबालिगों से कुकर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, मीडिया के सामने आते ही घुटने के बल फफककर रोने लगा
क्रिकेट में चयन कराने के नाम पर 14 और 15 वर्षीय लड़कों से कई बार अप्राकृतिक कृत्य; आरोपी मुरारीलाल उर्फ गौतम दबोचा गया।

वाराणसी,भदैनी मिरर। थाना भेलूपुर पुलिस ने नाबालिग लड़कों को क्रिकेट में चयन कराने का झांसा देकर उनके साथ लगातार अप्राकृतिक कृत्य करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ पाक्सो एक्ट सहित कई गंभीर धाराओं में कार्रवाई की जा रही है। घटना का खुलसा एसीपी भेलूपुर गौरव कुमार ने किया। ।



सीरगोवर्धन क्षेत्र से आरोपी गिरफ्तार
भेलूपुर पुलिस टीम ने शुक्रवार दोपहर लगभग 12:25 बजे सीरगोवर्धन, थाना लंका क्षेत्र से 45 वर्षीय मुरारीलाल उर्फ गौतम को हिरासत में लिया। आरोपी मूल रूप से ग्राम मीरावन, थाना जंसा का रहने वाला है और वर्तमान में लंका क्षेत्र में किराए पर रह रहा था। गिरफ्तारी के बाद उसे नियमानुसार थाना भेलूपुर में दाखिल कर दिया गया।

लखनऊ सिलेक्शन के बहाने क्रिकेट कोच की हैवानियत!
— Bhadaini Mirror (@Bhadaini_Mirror) December 5, 2025
दो किशोरों से 3 दिन तक कुकर्म का आरोप।
भेलूपुर पुलिस ने शुरू की जांच, आरोपी कोच की तलाश जारी।#VaranasiNews #Bhelupur #CrimeUpdate #Bhadainimirror pic.twitter.com/MNBiyfdd3p
क्रिकेट में चयन कराने के नाम पर करता था कुकर्म
यह मामला एक दिन पूर्व शुक्रवार को तब प्रकाश में आया , जब एक किशोर की तबियत बिगड़ने पर उसने पूरी दास्ताँ अपनी माँ को बताया। नवाबगंज (दुर्गाकुंड ) निवासी पीड़ित किशोर की माँ पहले दुर्गाकुंड और बाद में थाना भेलूपुर पहुंचकर केस रजिस्टर्ड करवाया। मुकदमे में आरोप लगाया गया कि आरोपी ने एक 14 वर्षीय किशोर और उसके 15 वर्षीय दोस्त को क्रिकेट में सेलेक्ट कराने का लालच देकर कई बार उनके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाए।

पीड़ितों के बयान के आधार पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया।
जांच के दौरान आरोपी के खिलाफ थाना भेलूपुर के आलावा लंका थाने में भी अप्राकृतिक दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट में केस दर्ज है।
इससे स्पष्ट है कि आरोपी पहले भी समान गंभीर अपराधों में संलिप्त रहा है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में एसओजी - 2 और थाना भेलूपुर की पुलिस शामिल रहे। टीम में प्रभारी निरीक्षक भेलूपुर सुधीर कुमार त्रिपाठी, चौकी प्रभारी दुर्गाकुंड विकास कुमार मिश्रा दरोगा लवकुश यादव, कांस्टेबल सुमित साही, सूरज कुमार भारती,एसओजी - 2 के कांस्टेबल सचिन, अखिलेश गिरी , शैलेन्द्र और कांस्टेबल अश्वनी (सर्विलांस सेल) से शामिल रहे।

