Movie prime
PMC_Hospital

वाराणसी में सड़क दुर्घटना में घायल अधेड़ की इलाज के दौरान हुई मौत

पत्नी का दवा के लिए जाते वक्त हुआ था हादसा, इलाज के दौरान हुई मौत

Ad

 
मिर्जामुराद सड़क दुर्घटना
WhatsApp Group Join Now

Ad

मिर्जामुराद। क्षेत्र के कछवारोड से कपसेठी जाने वाले मार्ग पर मंगलवार की दोपहर मॉल वाहक के टक्कर से बाइक सवार अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिसका बुधवार की वाराणसी के अस्पताल में सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई।

 जानकारी के अनुसार (मिर्जामुराद) के डंगहरिया गाँव निवासी सुरेन्द्र पटेल उम्र लगभग 48 वर्ष मंगलवार को अपने बाइक से कपसेठी दवा के लिए जा रहे थे, इस दौरान विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार माल वाहक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि जिससे वह बुरी तरीके से घायल हो गए थे, वही स्थानीय लोगों की सूचना पर मिर्जामुराद पुलिस आनन - फानन में एंबुलेंस की सहायता से वाराणसी स्थित एक अस्पताल भेजवा दिया था, जहां बुधवार की सुबह उनका इलाज के दौरान मौत हो गई। इधर बुधवार को दूसरे प्रदेश में काम कर रहे हैं पुत्र को जैसे ही इसकी जानकारी हुई वह फौरन अपने घर पहुंचा देर शाम उनका शव पोस्टमार्टम के बाद जब उनके आवाज पर पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। 

Ad
Ad
मृतक सब्जी मंडी में अपना व्यवसाय करते थे तथा उनके दो पुत्र व एक पुत्री बताई गई। इस दुखद घटना से पत्नी प्रेमा देवी व बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है।