Movie prime
PMC_Hospital

योगिराज स्वामी आत्मानन्द पर आधारित संस्मरण पुस्तक का विमोचन

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं अनुयायी हुए शामिल

Ad

 
पुस्तक का विमोचन
WhatsApp Group Join Now

Ad
मिर्जामुराद। क्षेत्र स्थित श्री श्यामामाता योगाश्रम में चैत्र नवरात्र के प्रथम दिन गुरुवार देर शाम योगिराज स्वामी आत्मानन्द महाराज के प्रेरणादायी जीवन पर आधारित संस्मरण पुस्तक का विमोचन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं अनुयायी शामिल हुए।
पुस्तक के लेखक एवं प्रकाशक भुवन चंद्र कांडपाल ने बताया कि पुस्तक में स्वामी आत्मानन्द के आध्यात्मिक जीवन, विश्व शांति के लिए उनके प्रयासों तथा उनकी जीवन यात्रा से जुड़े महत्वपूर्ण संस्मरणों को संकलित किया गया है।
मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद बाँदा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के पूर्व कुलपति एवं भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के पूर्व उपमहानिदेशक डॉ. यू.एस. गौतम ने पुस्तक की सराहना करते हुए कहा कि स्वामी आत्मानन्द का सपना योग एवं आध्यात्मिक चेतना के प्रसार के लिए योगाश्रम में पुस्तकालय की स्थापना करना था। उन्होंने सभी से सहयोग कर इस सपने को साकार करने की अपील की।
Ad
Ad
इस मौके पर डॉ. उधम सिंह गौतम, भुवन चंद्र कांडपाल (उत्तराखंड), लक्ष्मी शंकर सिंह, लल्लन मिश्रा, अशोक मिश्रा, प्रमोद सिंह, अखिलेश सिंह सहित कई अनुयायी मौजूद रहे। अंत में अल्पाहार व प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।