Movie prime
PMC_Hospital

वाराणसी में इस सीजन की सबसे ठंडी रात! दिन में चली 15 किमी प्रति घंटे की पछुआ हवा

दिन और रात के तापमान में 17 डिग्री का अंतर, वैज्ञानिक बोले – एक सप्ताह तक नहीं होगा बड़ा बदलाव, सुबह में रह सकती है धुंध या हल्का कोहरा

Ad

 
Varanasi weatherVaranasi weather
WhatsApp Group Join Now

Ad
वाराणसी, भदैनी मिरर। बनारस में मौसम का मिजाज अब पूरी तरह बदल गया है। दिन में जहां धूप की गर्माहट बनी हुई है, वहीं रात में हल्की सिहरन महसूस होने लगी है। शुक्रवार की रात तापमान गिरकर 14.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो इस सीजन की अब तक की सबसे ठंडी रात रही।
वहीं दिन में 30.1 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। एक दिन पहले बृहस्पतिवार को 31.5 डिग्री के साथ बनारस प्रदेश का तीसरा सबसे गर्म शहर बन गया था। यानी अब शहर में दिन और रात के तापमान में करीब 17 डिग्री का अंतर दर्ज हो रहा है।
मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को पछुआ हवा 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली, जिससे शाम होते ही हल्की ठंड का असर बढ़ गया। रात 9 बजे के बाद सिहरन और रात 12 बजे के बाद ठंडक महसूस की गई।
Ad
Ad
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि हाल ही में पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में हुई बर्फबारी का असर उत्तर भारत के कई हिस्सों में दिख रहा है। इसी वजह से तापमान में 5 से 10 डिग्री तक की गिरावट आई है।
उन्होंने कहा कि फिलहाल आगामी एक सप्ताह के दौरान मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं आने वाला है। सुबह के समय धुंध या हल्का कोहरा पड़ने की संभावना है, हालांकि दिन चढ़ने के साथ ही कोहरा समाप्त हो जाएगा।
Ad
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, अक्टूबर महीने में इस साल सामान्य से 665 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई, जिसने मौसम के पैटर्न में बड़ा बदलाव किया है। अब धीरे-धीरे बनारस में सर्दियों की दस्तक महसूस की जाने लगी है।