Movie prime
Ad

नमो घाट पर मैनेजर की पिटाई: बजड़ा लगाने से रोकने पर नाविकों का उत्पात, दो नामजद समेत 20 पर FIR

गंगा आरती स्थल की सुरक्षा व्यवस्था में हस्तक्षेप के दौरान विवाद भड़का, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Ad

 
नमो घाट विवाद
WhatsApp Group Join Now

Ad
वाराणसी, भदैनी मिरर। नमो घाट फेस-3 पर शनिवार देर शाम गंगा आरती स्थल की व्यवस्था को लेकर बड़ा विवाद भड़क गया, जब नाविकों के एक समूह ने घाट के मैनेजर मनीष कुमार सिंह (38) की पिटाई कर दी। घटना का वीडियो रात में ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद समेत करीब 20 अज्ञात नाविकों के खिलाफ आदमपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया है।
नमो घाट फेस-3 पर प्रतिदिन प्रशासन की ओर से भव्य गंगा आरती आयोजित की जाती है। आरती क्षेत्र के ठीक सामने यात्रियों की सुविधा हेतु एक जेटी भी लगाई गई है, जहां नियमों के अनुसार सिर्फ निर्धारित समय और प्रक्रिया के तहत ही नाव लगाई जा सकती है।
शनिवार शाम निर्धारित समय से ठीक पहले दो बड़े बजड़ों पर सवार यात्रियों को वहीं उतारने की कोशिश की जा रही थी। घाट के सुरक्षा कर्मियों और मैनेजर मनीष कुमार सिंह ने नियमों का हवाला देते हुए नाव लगाने पर आपत्ति जताई और इसे आरती स्थल की व्यवस्था में बाधा बताया।
Ad
Ad
इस बात पर नाविक भड़क गए। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर नाविकों ने फोन कर अन्य लोगों को भी बुला लिया। कुछ ही देर में बजड़ा मालिक अभिषेक साहनी, दीपक साहनी समेत करीब 20 लोग मौके पर पहुंचे और मनीष को घेरकर मारपीट शुरू कर दी। हमले में उनके चेहरे, कमर और हाथ में चोटें आईं।
Ad
सूचना मिलते ही आदमपुर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।
इंस्पेक्टर विमल कुमार मिश्रा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर अभिषेक साहनी, दीपक साहनी और अज्ञात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में FIR दर्ज की गई है। वायरल वीडियो के आधार पर अन्य हमलावरों की पहचान की जा रही है।
Ad
घटना के बाद घाट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं, वहीं प्रशासन ने आरती स्थल पर नाव संचालन के नियमों को सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए हैं।
Ad