Movie prime
PMC_Hospital

मुंबई से वाराणसी लौटे युवक से 5 लाख की लूट, आजमगढ़ जाने के लिए किया था शेयरिंग ऑटो बुक

Ad

 
Cannt
WhatsApp Group Join Now

Ad

Ad

वाराणसी, भदैनी मिरर। मुंबई से लौटकर आजमगढ़ जा रहे एक युवक के साथ लूटपाट की घटना सामने आई है। पीड़ित रामकेश ने सिगरा थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उसके साथ करीब दो लाख रुपये की डिजिटल ठगी और तीन लाख रुपये के सामान की लूट की गई।

मुंबई से लौटने के बाद लिया शेयरिंग ऑटो

रामकेश, जो मूल रूप से आजमगढ़ जिले के गोपालपुर के रहने वाले हैं, करीब दो साल बाद 21 जून की रात ट्रेन से मुंबई से वाराणसी लौटे थे। रेलवे स्टेशन से बाहर निकलने के बाद वे रोडवेज गए लेकिन वहां कोई बस नहीं मिली। इसके बाद वे वापस स्टेशन के फ्लाईओवर के पास आए, जहां उन्हें एक ऑटो चालक मिला जो आजमगढ़ तक चलने को तैयार हो गया। ऑटो में पहले से एक अन्य व्यक्ति बैठा हुआ था, जिसने खुद को आजमगढ़ का यात्री बताते हुए शेयरिंग में चलने की बात कही।

Ad
Ad

रास्ते में बेहोश कर दिया

रामकेश ने बताया कि उन्होंने ऑटो में पीछे की सीट पर बैठकर अपना सामान रख लिया। कुछ दूर चलने के बाद सुनसान रास्ते में पीछे बैठे व्यक्ति ने कोई रुमाल सुंघा दिया, जिससे वे बेहोश हो गए। जब सुबह आंख खुली, तो वे खुद को रिंग रोड के किनारे एक नाले में गिरा हुआ पाए। आसपास मौजूद लोगों से जानकारी लेने के बाद उन्होंने घर फोन कर परिवार को बुलाया।

Ad

life line hospital new

यूपीआई से दो लाख की ठगी, कीमती सामान भी गायब

रामकेश ने बताया कि होश आने पर जब उन्होंने मोबाइल फोन चेक किया तो उसमें कई यूपीआई ट्रांजैक्शन के मैसेज थे। अज्ञात लोगों ने उनके खाते से करीब दो लाख रुपये अलग-अलग यूपीआई खातों में ट्रांसफर कर लिए थे। साथ ही, वे जो करीब तीन लाख रुपये का सामान मुंबई से लाए थे, वह भी गायब था।

Ad

Ad

पीड़ित पहले जीआरपी थाने गया था, लेकिन वहां से उसे सिगरा थाने भेज दिया गया, जहां अब उसने लिखित तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।