Movie prime
PMC_Hospital

चौकाघाट वरुणा नदी में युवक की डूबने से मौत, NDRF ने किया रेस्क्यू

वाराणसी में बाढ़ के बीच 30 वर्षीय मोनू चौहान की डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

Ad

 
VNS News
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी, भदैनी मिरर। लालपुर पांडेयपुर क्षेत्र के चौकाघाट वरुणा नदी में सोमवार सुबह एक युवक के डूबने की घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान मोनू चौहान (30) पुत्र स्व. मूरत चौहान के रूप में हुई है, जो मकबूल आलम रोड, पहरु वीर बाबा मंदिर के पास का रहने वाला था।

Ad

बताया जा रहा है कि मोनू का मकान इस समय बाढ़ की चपेट में है और वह अकेले ही घर में रह रहा था। उसकी पत्नी छह वर्ष पहले शादी के बाद ही उसे छोड़कर चली गई थी, जिसके बाद वह अकेला जीवन यापन कर रहा था। परिवार में उसकी भाभी और भतीजे-भतीजियां हैं, जो बाढ़ के कारण सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल में शरण लिए हुए हैं।

परिजनों के अनुसार, रविवार रात मोनू घर आया और सोने के लिए डूबे हुए मकान में चला गया। सोमवार सुबह मोहल्ले में शोर सुनकर उसकी भाभी को घटना की जानकारी मिली।

मौके पर लालपुर पांडेयपुर पुलिस और NDRF की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर शव को बरामद किया। मृतक की भाभी ने शव की पहचान अपने देवर मोनू चौहान के रूप में की। घटनास्थल पर SDM सदर अमित कुमार, क्षेत्रीय पार्षद बृजेश श्रीवास्तव, लेखपाल और चौकी प्रभारी मौजूद रहे। प्रशासनिक कार्यवाही पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।