Movie prime
Ad

गंगा में नहाते समय डोमरी घाट पर डूबा युवक, मौत 

Ad

 
..
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी, भदैनी मिरर। डोमरी घाट पर शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया, जब गंगा नदी में नहाने गए एक युवक की डूबकर मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जल पुलिस और स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक के शव को नदी से बाहर निकाला।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, महताब खान (18 वर्ष), पुत्र मुस्ताक मोहम्मद, निवासी चौरहट, थाना मुगलसराय, जनपद चंदौली, डोमरी घाट पर नहाने आया था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम फौरन घटनास्थल पर पहुंची।

Ad
Ad

उपनिरीक्षक ने मौके पर पहुंचकर बताया कि पीआरबी को डोमरी घाट पर युवक के डूबने की सूचना मिली थी, जिसके बाद फौरन फैंटम दस्ता के साथ घटनास्थल पर पहुंचा गया। जल पुलिस और स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाला गया।

life line hospital

मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए थे। फिलहाल शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। 

Ad
Ad