Movie prime
PMC_Hospital

स्पीक एशिया और जमीन के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाला 50 हजार रुपये का इनामी मुंबई से गिरफ्तार, वाराणसी का रहने वाला है आरोपी राहुल श्रीवास्तव

फरार शातिर ठग को यूपी एफटीएफ ने  ठाणे (महाराष्ट्र) से दबोचा, दो दर्जनों से अधिक मुकदमे हैं दर्ज

Ad

 
frd
WhatsApp Group Join Now

Ad

लखनऊ / वाराणसी (भदैनी मिरर)। वाराणसी और लखनऊ में करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी और ठगी कर फरार चल रहे 50,000 रुपये के पुरस्कार घोषित इनामी अपराधी राहुल श्रीवास्तव को उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (UP STF) ने महाराष्ट्र के ठाणे से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी के खिलाफ लखनऊ कमिश्नरेट के विभिन्न थानों में तीन दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं।

Ad

ठाणे (महाराष्ट्र) से हुई गिरफ्तारी


एसटीएफ यूपी की टीम को मुखबिर से सटीक सूचना मिली कि थाना निगोहां (कमिश्नरेट लखनऊ) के मुकदमा में वांछित और लंबे समय से फरार चल रहा राहुल श्रीवास्तव जनपद ठाणे, महाराष्ट्र में छिपा हुआ है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एसटीएफ निरीक्षक शिवनेत्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 16 सितंबर को समय दोपहर लगभग 2:40 बजे आंगन इव्हलॉन, कनकिया, मीरा रोड (पूर्व), ठाणे से धर दबोचा।

Ad

ठग के पास से 1 आधार कार्ड, 1 पैन कार्ड, 1 ड्राइविंग लाइसेंस और ₹3,050 नगद बरामद हुए हैं।


वाराणसी में स्पीक एशिया से शुरू किया था ठगी का नेटवर्क


पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपी राहुल श्रीवास्तव (पुत्र राजेश कुमार श्रीवास्तव, मूल निवासी: रानीपुर, महमूरगंज, भेलूपुर, वाराणसी) ने खुलासा किया कि उसने पूर्व में वाराणसी (बनारस) में 'स्पीक एशिया' कंपनी में बतौर एजेंट काम किया था। वहां उसने लोगों को गुमराह कर लगभग ₹1 करोड़ की ठगी की।

Ad

इसके बाद वह बनारस से भागकर लखनऊ आ गया, जहां उसने 'राज हाईटेक' नामक प्लास्टिक कंपनी में ब्रोकर के रूप में काम किया। लगभग एक साल काम करने के बाद उसने खुद की कंपनी खोली और उसका डायरेक्टर बन बैठा।


कागज पर ले-आउट दिखाकर बेची जमीनें, फिर भाग गया मुंबई


लखनऊ में अपनी कंपनी खोलने के बाद राहुल श्रीवास्तव ने किसानों से जमीनें खरीदीं और कागज पर फर्जी ले-आउट तैयार कर लोगों से करोड़ों रुपये ऐंठ लिए। जब लोगों ने जमीन पर कब्जे की मांग की, तो वह मुकर गया। धोखाधड़ी के शिकार हुए पीड़ितों ने लखनऊ के विभिन्न थानों में दर्जनों एफआईआर दर्ज कराईं।

कार्रवाई के डर से वह लखनऊ छोड़कर मुंबई (महाराष्ट्र) भाग गया और वहां छिपा हुआ था। मुंबई में वह अपने मित्र उमेश यादव के साथ मिलकर ठाणे में प्रॉपर्टी का काम कर रहा था।


30 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज


राहुल श्रीवास्तव के खिलाफ लखनऊ के हजरतगंज, चिनहट, सुशांत गोल्फ सिटी, आशियाना, मोहनलालगंज और निगोहां थानों में धोखाधड़ी (420), अमानत में खयानत (406) और बीएनएस की धाराओं के तहत 32 से अधिक आपराधिक मुकदमे पंजीकृत हैं।
यूपी एसटीएफ द्वारा अभियुक्त को स्थानीय अदालत से ट्रांजिट रिमांड पर लेकर लखनऊ लाया जा रहा है, जिसके बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।