Movie prime
Ad

गरीबों को बहला-फुसलाकर धर्म परिवर्तन के आरोप में एक गिरफ्तार

विहिप के जिला प्रचारक ने थाने में दर्ज कराई थी रपट

Ad

 
Arest
WhatsApp Group Join Now

Ad

प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने का बना रहा था दबाव

वाराणसी, भदैनी मिरर। जंसा थाना क्षेत्र की परमंदापुर गांव निवासी विजय कुमार भारती को गरीबों को बहला-फुसलाकर धर्म परिवर्तन कराने का आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उसके खिलाफ हिंदू संगठन के लोगों ने आपत्ति जताई थी। जानकारी के अनुसार विश्व हिंदू परिषद में जिला प्रचारक प्रमुख और बड़ागांव थाना क्षेत्र के हरहआ निवासी अमन कुमार सेठ ने पुलिस को तहरीर दी थी। आरोप लगाया कि 15 दिन पहले जंसा के गुलाब सिंह ने मुझे अवगत कराया कि परमंदापुर गांव निवासी आरोपी व्यक्ति मुझे 40000 का लालच देकर अपने घर बुलाया और ईसाई धर्म स्वीकार करने के लिए दबाव बनाने लगा। 

Ad
Ad

उस व्यक्ति का कहना था कि विश्व के सारे धर्मों में ईसाई धर्म सर्वश्रेष्ठ धर्म है। इस धर्म को अपनाने वाले को मिशन द्वारा आर्थिक, शैक्षिक और सामाजिक हर प्रकार का लाभ दिया जाता है। जबकि हिंदू धर्म में किसी प्रकार का लाभ नहीं मिलता है। आरोपी द्वारा प्रलोभन स्वरूप 5000 नकद भी दिए गए और बाकी के 35000 रुपए धर्म परिवर्तन करने के बाद दिए जाने का प्रलोभन दिया गया।

Ad

जंसा पुलिस ने अमन कुमार सेठ की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। इसी मामले में एसीपी राजातालाब अजय श्रीवास्तव ने बताया कि हिंदू संगठनों के तहरीर पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया। मामले की जांच की जा रही है। इसके साथ ही गिरोह से जुड़े अन्‍य लोगों के बारे में भी जानकारी ली जा रही है। 

Ad
Ad