Movie prime
PMC_Hospital

फर्जी टीटी बनकर करता था टिकट चेकिंग और अवैध वसूली, वाराणसी कैंट स्टेशन पर गिरफ्तार

बीटेक पास युवक ने प्रेमिका से शादी के लिए अपनाया फर्जीवाड़े का रास्ता, फर्जी आईडी और टिकट के साथ वाराणसी स्टेशन पर पकड़ा गया

Ad

 
froud TT
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी, भदैनी मिरर। रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और Government Railway Police (GRP) की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को वाराणसी कैंट स्टेशन पर एक फर्जी टीटी को गिरफ्तार किया, जो लंबे समय से यात्रियों को धोखा देकर अवैध वसूली कर रहा था। आरोपी की पहचान आदर्श जयसवाल, निवासी अतरैला, रीवा (मध्य प्रदेश) के रूप में हुई है।

Ad
Ad

शिक्षित ठग: बीटेक पास निकला आरोपी

पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि आदर्श बीटेक डिग्रीधारी है और रेलवे में उसकी कोई नौकरी नहीं थी। उसने अपने प्रेम संबंधों को बचाने और ससुरालवालों की शर्तें पूरी करने के दबाव में खुद को टीटी के रूप में प्रस्तुत करना शुरू किया। इसके लिए उसने न सिर्फ फर्जी रेलवे आईडी कार्ड, बल्कि डुप्लीकेट टिकट और रेलवे की यूनिफॉर्म भी बनवा ली थी।

Ad

ऐसे हुआ भंडाफोड़

वाराणसी कैंट स्टेशन पर यात्रियों से अवैध वसूली की लगातार मिल रही शिकायतों पर GRP और RPF की टीम सतर्क हुई। जब टीम ने आदर्श की गतिविधियों पर नजर रखी तो वह यात्रियों से टिकट चेक करने के बहाने पैसे लेते पकड़ा गया। तलाशी में उसके पास से फर्जी रेलवे पहचान पत्र, नकली टिकट और यूनिफॉर्म भी बरामद हुई।

Ad

टीटी की तरह पेश आता था, पर था ठग

आदर्श न केवल असली टीटी की तरह वर्दी पहनता था, बल्कि यात्रियों से बड़े आत्मविश्वास के साथ बात करके उन्हें यकीन दिला देता था कि वह रेलवे का वास्तविक कर्मचारी है। कई यात्रियों को तो उसने नकली चालान भी थमा दिए।
फिलहाल GRP उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि वह कितने समय से यह फर्जीवाड़ा कर रहा था, किन-किन स्टेशनों पर सक्रिय रहा और क्या इसमें कोई और भी शामिल है।

 

life line hospital new