Movie prime
PMC_Hospital

मकर संक्रांतिः कैथी घाट पर उमड़ी भीड़, मार्कण्डेय महादेव के दर्शन को लगी लाईन

स्नान के बाद लोगों ने किया यथाशक्ति दान, दही-चूड़ा का किया सेवन

Ad

 
djdj
WhatsApp Group Join Now

Ad

मकर संक्रांति के साथ खरमास की समात्पि, अब हो सकेंगे शुभ कार्य 

वाराणसी, भदैनी मिरर। मकर संक्रांति पर्व पर चौबेपुर क्षेत्र के मारकंडेय महादेव कैथी घाट, गंगा-गोमती संगम गौरा उपरवार स्थित मौनी बाबा घाट पर पुण्यकाल में हजारों श्रद्धालुओं ने स्नान किया। इसके बाद मारकंडे महादेव मंदिर में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालु उमड़ पड़े। लोगों ने मंदिर मे पूजा के बाद भिक्षुकों, सन्यासियों और जरूरतमंदों को तिलवा, तिलकुट, लाई, वस्त्र, अन्न, कम्बज आदि दान किये। मकर संक्रांति के साथ ही खरमास समाप्त हो गया। अब शुभ कार्य हो सकेंगे।

Ad
Ad

सुबह लोगों ने स्नान और पूजन के बाद दही चूड़ा और तिलकुट खाया। संध्या में खिचड़ी खाकर लोगों ने इस पर्व को मनाया। बच्चों ने दोपहर में जमकर पतंगबाजी की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पीडीए की तस्वीर वाली पतंग एक दूसरे पर भारी पड़ रही थी। बच्चों के बीच पतंग लूटने को लेकर भी होड़ मची थी। हालांकि पुलिस प्रशासन ने प्रतिबंधित चाइनीज मंझा पर शिकंजा कसा था। इसके बावजूद चाइनीज मंझे बिके और लोग उनकी चपेट में आकर घायल हुए। उनका इलाज घर और विभिन्न अस्पतालों में चलाया जा रहा है।

Ad