वाराणसी कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल: 3 नए DCP आए, प्रमोद कुमार समेत 2 अफसरों का ट्रांसफर, यूपी में 35 IPS अधिकारी बदले
यूपी शासन ने जारी की 35 आईपीएस अफसरों की तबादला सूची; राजेश पाण्डेय और विनीत भटनागर बने काशी में नए पुलिस उपायुक्त, राजेश गुनावत ADCP बने
वाराणसी / भदैनी मिरर: उत्तर प्रदेश शासन ने पुलिस और प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया है। शनिवार शाम 13 पीसीएस (PCS) अधिकारियों के तबादले के बाद शासन ने 35 आईपीएस (IPS) अधिकारियों की नई तबादला सूची जारी कर दी।

इस सूची में वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट में भी बड़ा बदलाव हुआ है। काशी से दो वरिष्ठ अधिकारियों को नई तैनाती देते हुए स्थानांतरित किया गया है, वहीं तीन नए वरिष्ठ आईपीएस अफसरों को वाराणसी कमिश्नरेट में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट में किसे क्या मिली जिम्मेदारी?
काशी से भेजे गए अधिकारी:
-
प्रमोद कुमार (IPS RR-2015): वाराणसी में पुलिस उपायुक्त (DCP वरुणा जोन) के पद पर तैनात प्रमोद कुमार को लखनऊ में पुलिस अधीक्षक (SP), साइबर मुख्यालय (यूपी-112) की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
-
श्रुति श्रीवास्तव (IPS RR-2020): अपर पुलिस उपायुक्त (ADCP) वाराणसी से स्थानांतरित कर उन्हें प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट में अपर पुलिस उपायुक्त बनाया गया है।
वाराणसी आए नए अफसर:

-
राजेश कुमार पाण्डेय (SPS): कानपुर नगर कमिश्नरेट से पुलिस उपायुक्त (DCP) के पद से स्थानांतरित होकर अब वाराणसी में पुलिस उपायुक्त बने हैं।
-
विनीत भटनागर (SPS): पुलिस अधीक्षक (SP) हापुड़ के पद से ट्रांसफर होकर वाराणसी कमिश्नरेट में नए पुलिस उपायुक्त (DCP) के रूप में तैनात किए गए हैं।
-
राजेश गुनावत (IPS RR-2021): फिरोजाबाद में सहायक पुलिस अधीक्षक (ASP) के पद पर कार्यरत रहे राजेश गुनावत को प्रोन्नत/तबादला कर वाराणसी कमिश्नरेट में अपर पुलिस उपायुक्त (ADCP) बनाया गया है।
यूपी में 35 IPS अधिकारियों का तबादला, महकमे में हड़कंप
शासन द्वारा जारी 35 अधिकारियों की इस व्यापक सूची में दो जिलों के पुलिस कप्तान (SP) भी बदले गए हैं। हाल ही में पीपीएस (PPS) से पदोन्नत होकर आईपीएस बने 11 अधिकारियों को भी नई तैनाती दी गई है।
तबादला सूची में प्रमुख रूप से चारू निगम को गाजियाबाद में 47वीं वाहिनी पीएसी की सेनानायक, श्रवण कुमार सिंह को नोएडा में DCP, साद मिया खां और विवेक कुमार को आगरा में DCP, जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव को लखनऊ में DCP, आयुष श्रीवास्तव को SP उन्नाव तथा अनन्त चंद्रशेखर को जौनपुर का नया एसपी सिटी बनाया गया है।

वाराणसी कमिश्नरेट में तीन नए वरिष्ठ अफसरों के आगमन से वरुणा जोन व अन्य सर्किलों में जल्द ही नए सिरे से जिम्मेदारियों का बंटवारा (पोर्टफोलियो पुनर्गठन) देखने को मिलेगा।
