Movie prime
PMC_Hospital

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 206 PPS अफसरों के तबादले, वाराणसी कमिश्नरेट के 6 ACP का नाम भी शामिल 

सारनाथ, दशाश्वमेघ, राजातालाब, पिंडरा और रोहनिया सर्किल के ACP का ट्रांसफर; वाराणसी को मिले 5 नए एसीपी

Ad

 
Transfer
WhatsApp Group Join Now

Ad

भदैनी मिरर, लखनऊ/वाराणसी: उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से योगी सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर एक बहुत बड़ा फेरबदल किया है। शासन ने राज्य में एक साथ 206 प्रांतीय पुलिस सेवा (PPS) अधिकारियों यानी डिप्टी एसपी स्तर के अफसरों का तबादला कर दिया है। इस बड़े फेरबदल का सीधा असर वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट पर भी पड़ा है। वाराणसी कमिश्नरेट के 6 सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) का कार्यक्षेत्र बदल दिया गया है, जबकि कमिश्नरेट की सुरक्षा और कानून व्यवस्था संभालने के लिए 5 नए एसीपी तैनात किए गए हैं।

Ad
Ad

वाराणसी के इन महत्वपूर्ण सर्किलों के ACP बदले

इस तबादला सूची के अनुसार, वाराणसी कमिश्नरेट के सबसे महत्वपूर्ण सर्किलों— राजातालाब, दशाश्वमेघ, सारनाथ, रोहनिया और पिंडरा के एसीपी का ट्रांसफर कर दिया गया है। इसके अलावा एसीपी (सुरक्षा) को भी नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

वाराणसी से जाने वाले ACP अफसरों की सूची:

Ad
  • अजय कुमार श्रीवास्तव (एसीपी, राजातालाब) ➡️ पुलिस उपाधीक्षक, कुशीनगर

  • डॉ. अतुल अंजान त्रिपाठी (एसीपी, दशाश्वमेघ) ➡️ एसीपी, आगरा कमिश्नरेट

  • विदुष सक्सेना (एसीपी, सारनाथ) ➡️ पुलिस उपाधीक्षक, शाहजहांपुर

  • अंजनी कुमार राय (एसीपी, सुरक्षा) ➡️ पुलिस उपाधीक्षक, सचिवालय सुरक्षा

  • प्रतीक कुमार (एसीपी, पिंडरा) ➡️ पुलिस उपाधीक्षक, अयोध्या

  • संजीव कुमार शर्मा (एसीपी, रोहनिया) ➡️ पुलिस उपाधीक्षक, अलीगढ़

वाराणसी कमिश्नरेट को मिले ये 5 नए ACP

एक तरफ जहां वाराणसी से 6 अधिकारियों की रवानगी हुई है, वहीं कमिश्नरेट की कमान मजबूत करने के लिए शासन ने 5 तेजतर्रार नए सहायक पुलिस आयुक्तों (ACP) की तैनाती वाराणसी में की है।

वाराणसी आने वाले नए अधिकारी:

  1. अवधेश कुमार विश्वकर्मा (सहायक सेनानायक, 27वीं वाहिनी पीएसी, सीतापुर) ➡️ एसीपी, वाराणसी

  2. वीर सिंह (पुलिस उपाधीक्षक, फतेहपुर) ➡️ एसीपी, वाराणसी

  3. अनिल कुमार पांडेय (निरीक्षक/सहायक पुलिस आयुक्त, गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट) ➡️ एसीपी, वाराणसी

  4. अनिल कुमार वर्मा (पुलिस उपाधीक्षक, आजमगढ़) ➡️ एसीपी, वाराणसी

  5. विमल किशोर मिश्रा (एसीपी, प्रयागराज) ➡️ एसीपी, वाराणसी

पीएसी और जोन स्तर पर भी बदलाव

इसके अलावा वाराणसी और प्रयागराज जोन में भी कुछ अहम बदलाव देखने को मिले हैं:

Ad
  • प्रयागराज जोन के एडीजी के स्टाफ ऑफिसर/पुलिस उपाधीक्षक कुशल पाल सिंह यादव को वाराणसी भेजा गया है। उन्हें सहायक सेनानायक, 34वीं वाहिनी पीएसी, वाराणसी के पद पर तैनात किया गया है।

  • वहीं, आगरा कमिश्नरेट के एसीपी शेषमणि उपाध्याय को पुलिस उपाधीक्षक/स्टाफ ऑफिसर, एडीजी जोन वाराणसी के महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी दी गई है।