महामना सेवा समिति ने श्रमिक बस्ती में कंबल वितरण कर सर्दियों में दिया राहत सामग्री का सहयोग
महामना परिवार वर्ल्ड वाइड के सदस्यों ने स्वेच्छा आर्थिक सहयोग देकर लगभग 150 कंबल गरीब और जरूरतमंदों में वितरित किए; जूता वितरण भी जल्द किया जाएगा
वाराणसी, भदैनी मिरर। महामना सेवा समिति और महामना परिवार वर्ल्ड वाइड, जो काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के पुरातन छात्रों का संगठन है, ने वाराणसी के हैदराबाद गेट स्थित श्रमिक बस्ती में करीब 150 कंबल वितरण कर सर्दियों में जरूरतमंदों की मदद की।
संगठन की स्थापना डॉ. शेषनाथ चौहान ने की थी। इसका उद्देश्य महामना परिवार के सदस्यों को एक सार्थक मंच प्रदान करना और आवश्यकतानुसार सदस्यों की मदद करना है। पिछले वर्षों में संगठन ने सेवा क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए हैं।



पिछले वर्ष 25 दिसंबर 2025 को पंडित ओंकारनाथ ठाकुर प्रेक्षागृह में लगभग 300 से अधिक पुरातन छात्रों का सम्मेलन आयोजित किया गया था, जिसमें विभिन्न राज्यों से महामना परिवार के सदस्य उपस्थित हुए।
इस वर्ष कंबल वितरण के इस अभियान में सैकड़ों सदस्य स्वेच्छा से आर्थिक सहयोग देने के लिए आगे आए। इसमें प्रमुख योगदान रहा- ऊषा देवी, डॉ. शशि किरन आर्य, डॉ. शाजिया अली, आराधना चौधरी, सर्वेश यादव, विवेक मिश्र, राजीव रंजन, डॉ. संतोष यदुवंशी, डॉ. नरेन्द्र चौहान। इसके अलावा कूसा सोलर, स्वास्तिक कंस्ट्रक्शन और रवि राजपूत ने भी विशेष योगदान दिया।

कंबल वितरण का श्रीगणेश प्रोफेसर अरविंद जोशी, पूर्व विभागाध्यक्ष समाजशास्त्र एवं पूर्व डीन सामाजिक विज्ञान संकाय ने किया। इस अवसर पर प्रोफेसर अरुण कुमार श्रीवास्तव, प्रोफेसर राजेश कुमार श्रीवास्तव, डॉ. भारत भूषण सिंह, श्री दयानन्द उपाध्याय, डॉ. रविशंकर पाण्डेय, अतुल मिश्रा, अर्जुन यादव, डॉ. अनूप सिंह, डॉ. सुरेंद्र राय, डॉ. के एम त्रिपाठी और बलवंत यादव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

महामना सेवा समिति की अगली पहल के तहत जूता वितरण भी जल्द किया जाएगा, जिससे जरूरतमंदों को और राहत मिल सके। इस जानकारी को इग्नू के पूर्व क्षेत्रीय निदेशक डॉ. अवध नारायण त्रिपाठी ने प्रदान किया।
