Movie prime
PMC_Hospital

Mahakumbh 2025 : काशी और अयोध्या के बीच 10 जनवरी से चलेंगी दो रिंग रेल सेवाएं

Ad

 
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी। महाकुंभ के अवसर पर काशी और अयोध्या के बीच 10 जनवरी से दो जोड़ी रिंग रेल (त्रिकोणीय ट्रेन) चलाई जाएंगी। ये ट्रेनें 28, 29 और 30 जनवरी को छोड़कर 28 फरवरी तक नियमित रूप से संचालित होंगी।

रेलवे की ओर से जारी जानकारी:

पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि:

Ad
  • गाड़ी संख्या 04111: यह ट्रेन प्रयागराज जंक्शन से सुबह 6 बजे प्रस्थान करेगी। बनारस स्टेशन पर सुबह 8:20 बजे पहुंचेगी और दोपहर 2:15 बजे अयोध्या होते हुए शाम 6:50 बजे प्रयागराज जंक्शन लौटेगी।
  • गाड़ी संख्या 04112: वापसी यात्रा में यह ट्रेन सुबह 6:30 बजे प्रयागराज जंक्शन से चलेगी। यह पूर्वाह्न 11:05 बजे अयोध्या होते हुए शाम 5:10 बजे बनारस स्टेशन पहुंचेगी और रात्रि 9 बजे प्रयागराज जंक्शन पर समाप्त होगी।
Mahakumbh 2025 : काशी और अयोध्या के बीच 10 जनवरी से चलेंगी दो रिंग रेल सेवाएं

दूसरी रिंग रेल सेवाएं:

  • गाड़ी संख्या 04113: यह ट्रेन प्रयागराज जंक्शन से शाम 5:30 बजे रवाना होगी। यह बनारस स्टेशन पर शाम 7:50 बजे पहुंचेगी और अगले दिन रात्रि 2:15 बजे अयोध्या होते हुए सुबह 7:45 बजे प्रयागराज जंक्शन पर पहुंचेगी।
  • गाड़ी संख्या 04114: वापसी यात्रा में यह ट्रेन शाम 5:45 बजे प्रयागराज जंक्शन से प्रस्थान करेगी। यह रात्रि 10:20 बजे अयोध्या होते हुए अगले दिन सुबह 4:25 बजे बनारस स्टेशन पहुंचेगी।
Mahakumbh 2025 : काशी और अयोध्या के बीच 10 जनवरी से चलेंगी दो रिंग रेल सेवाएं