Movie prime
PMC_Hospital

प्रेम बंधन : शादी में बाधक बना परिवार तो प्रेमी युगल भाग गये मुम्बई

मां ने कराया अपहरण का मुकदमा तो पकड़ कर थाने ले आई पुलिस

Ad

 
jansa
WhatsApp Group Join Now

Ad

युवती ने कहा-परिवारवाले दूसरी जगह शादी लगा रहे थे तो चली गई मुम्बई

वाराणसी, भदैनी मिरर। प्रेम बंधन में बंधे प्रेमी युगल की शादी में परिवार बाधक बना तो दोनों मुम्बई भाग गये। यह मामला जंसा थाना क्षेत्र का है। युवती की मां ने थाने में अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया तो पुलिस दोनों को पकड़ कर ले आई। पूछताछ में युवती ने बताया कि हम दोनों प्रेम करते हैं। परिवार वाले इच्छा के विपरीत दूसरी जगह शादी करा रहे थे तो हमलोग भाग गये थे। पुलिस ने आरोपित चन्द्रकान्त भारती को गिरफ्तार करने के साथ युवती को बरामद कर लिया है।

Ad
Ad

चंद्रकांत जौनपुर जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र के हरिपुर का निवासी है। पुलिस का कहना है कि मुखबिर की सूचना पर उसे परमपुर अंडरपास के पास से गिरफ्तार किया गया। जानकारी के अनुसार युवती की मां ने 28 जनवरी की शाम थाने में तहरीर दी। बताया कि मेरी बेटी आधार कार्ड की फोटोस्टेट कराने की बात कहकर घर से निकली थी। इसके बाद से वापस नहीं लौटी। काफी खोजबीन के बावजूद उसका पता नहीं चल सका। परिवार वालों ने युवती को ले जानेवाले युवक पर शंका भी जताई। इसके बाद पुलिस ने युवक के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया।

Ad

सर्विलांस और मुखबिर के जरिए दोनों की तलाश शुरू हो गई। मंगलवार को अंडरपास से युवक पकड़ा गया और उसके साथ रही युवती को बरामद कर लिया। पुलिस ने अपहृत युवती से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह चंद्रकांत को जानती है और दोनों के बीच प्रेम संबंध है। परिवार वाले उसकी शादी के लिए कहीं अन्यत्र बात कर रहे थे। जब उसे इसकी जानकारी हुई तो चंद्रकांत के साथ मुंबई चली गई थी।
 

Ad