Movie prime
PMC_Hospital

मस्जिद से उतरवाए गए मानक से अधिक लाउडस्पीकर, पुलिस ने उतरवाया 

बजरडीहा चौकी क्षेत्र में वाराणसी पुलिस का अभियान, निर्धारित मानकों का उल्लंघन पाए जाने पर चौकी प्रभारी प्रशांत शिवहरे की टीम ने की कार्रवाई

Ad

 
WhatsApp Group Join Now

Ad

 

भदैनी मिरर, वाराणसी। उच्च न्यायालय के आदेशों के अनुपालन और ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण को लेकर वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में भेलूपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बजरडीहा चौकी क्षेत्र के नूर नगर स्थित देव पोखरी की नोमानिया मस्जिद में निर्धारित मानक से अधिक संख्या में लगाए गए लाउडस्पीकरों पर पुलिस ने कार्रवाई की है।

Ad

 

 

चौकी प्रभारी प्रशांत शिवहरे के नेतृत्व में हुई कार्रवाई

बजरडीहा चौकी प्रभारी प्रशांत शिवहरे और पुलिस टीम द्वारा चलाए गए अभियान के दौरान जांच में पाया गया कि मस्जिद परिसर में ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण से जुड़े निर्धारित मानकों का उल्लंघन करते हुए अधिक संख्या में लाउडस्पीकर लगाए गए थे। पुलिस ने तत्काल इन अतिरिक्त लाउडस्पीकरों को उतरवाया और नियमानुसार जब्त करते हुए सीज कर दिया।

पुलिस प्रशासन के अनुसार, यह कार्रवाई उच्च न्यायालय के निर्देशों का सख्ती से पालन कराने और क्षेत्र में ध्वनि प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के उद्देश्य से की गई है। पुलिस ने सभी धार्मिक स्थलों व आयोजकों से ध्वनि मानकों का पालन करने की अपील की है।