
मणिकर्णिका घाट नृसिंह प्राकट्य महोत्सव के प्रथम दिन हुआ शिव का रुद्राभिषेक
त्रिदिवसीय महोत्सव के पहले दिन विधि-विधान से किया गया पूजन-अर्चन




स्वामी ऋतानंद सत्संग सभागार में हो रहा कार्यक्रम का आयोजन
वाराणसी, भदैनी मिरर। मणिकर्णिकाघाट स्थित सिद्ध पीठ श्रीनृसिंह मठ में परंपरागत रूप से त्रिदिवसीय नरसिंह प्राकट्य महोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान शनिवार को प्रथम दिन स्वामी ऋतानंद सत्संग सभागार में शिव का रुद्राभिषेक किया गया।
यजमान के रूप में नागरिक सुरक्षा के डिवीजनल वार्डन निधिदेव अग्रवाल, हेमदेव अग्रवाल, मनोज देव अग्रवाल एवं गोपाल चौधरी ने परिवार सहित पूजन एवं महादेव का अभिषेक किया। आचार्य पंडित विवेकानंद झा एवं वैदिक विद्यार्थियों ने वैदिक मंत्रोचार के साथ विधि विधान से पूजन कराया। स्वागत संयोजक पंडित कामेश्वर पाठक ने किया। इस अवसर पर राजेश कुमार सिंह, परशुराम उपाध्याय, श्यामसुंदर सिंह, विजय चौधरी, विकास मेहरा, अनुपम खन्ना, गौरव वाही, हरे कृष्ण दास गुजराती, नितिन शुक्ला, अर्जुन शर्मा, अनूप महाराज आदि रहे।


