Movie prime
PMC_Hospital

अम्बेडकर प्रतिमा के पास शराब ठेका खुलने पर भड़के स्थानीय लोग, पुलिस कमिश्नर से की ठेका हटाने की मांग

वाराणसी के घसियारी टोला इलाके में बाबा साहेब अम्बेडकर जी की प्रतिमा के पास खोले गए शराब ठेके के विरोध में स्थानीय नागरिकों ने पुलिस कमिश्नर कार्यालय को सौंपा ज्ञापन, धार्मिक और सामाजिक भावनाओं को ठेस पहुँचाने का आरोप

Ad

 
Durgakund sharab theka
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी,भदैनी मिरर।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा के पास एक बार फिर देशी शराब का ठेका खोले जाने को लेकर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है।

घसियारी टोला (दुर्गाकुंड) थाना भेलूपुर के निवासियों ने पुलिस कमिश्नर वाराणसी को एक ज्ञापन सौंपकर मांग की है कि प्रतिमा स्थल से लगभग 25 फीट की दूरी पर खोले गए इस शराब ठेके को तत्काल बंद कराया जाए।

Ad


ज्ञापन में कहा गया है कि "यह स्थान सिर्फ दलित बस्ती नहीं, बल्कि धार्मिक और सामाजिक दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील है। यहाँ त्रिदेव मंदिर, मानस मंदिर, संकटमोचन मंदिर और दुर्गाकुंड-लंका रोड जैसे धार्मिक स्थल पास में हैं। ऐसे में यह ठेका धार्मिक भावनाओं के साथ-साथ बाबा साहेब के सम्मान का भी खुला अपमान है।"


स्थानीय महिलाओं द्वारा पिछले वर्षों में शराब ठेके के खिलाफ जबरदस्त प्रदर्शन किया गया था, जिसके बाद उसे बंद कर दिया गया था। लेकिन 2 जून को इसे पुनः खोल दिया गया, जिससे क्षेत्रवासियों में गहरा रोष है।
ज्ञापन में यह भी चेतावनी दी गई है कि इस ठेके की वजह से अवांछनीय तत्वों की आवाजाही बढ़ेगी, जिससे सामाजिक तनाव, अपराध या अप्रिय घटनाएं हो सकती हैं। यह दलित मोहल्ले में जाने वाला मुख्य मार्ग भी है, जहां से रोजाना सैकड़ों लोग गुजरते हैं।

स्थानीय नागरिकों ने पुलिस कमिश्नर वाराणसी से मांग किया है कि वे तत्काल प्रभाव से शराब ठेके को बंद कराने की कार्रवाई करें ताकि बाबा साहेब डॉ. अम्बेडकर जी के प्रति श्रद्धा और सामाजिक समरसता को ठेस न पहुंचे।

life line hospital new