Movie prime
Ad

BHU कैंपस में देर रात हंगामा : बैरियर विवाद पर IIT और बिरला हॉस्टल के छात्र आपस में भिड़ें, पत्थरबाजी में 3 घायल

Ad

 
BHU
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी, भदैनी मिरर। बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) कैंपस में रविवार देर रात जमकर हंगामा हुआ। रात करीब 11 बजे बैरियर से निकलने को लेकर IIT-BHU और बिरला हॉस्टल के छात्रों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते-देखते हाथापाई और पत्थरबाजी में बदल गई। हंगामे के दौरान बिरला हॉस्टल के बाहर खड़ी कई गाड़ियों में तोड़फोड़ हुई। झड़प में IIT के तीन छात्र घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रॉक्टोरियल बोर्ड मौके पर पहुंचा और स्थिति को काबू में किया।

Ad
Ad

कैसे शुरू हुआ विवाद

दरअसल, पिछले साल IIT-BHU की छात्रा के साथ हुई सामूहिक दुष्कर्म की घटना के बाद से कैंपस में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इसके तहत कई जगह बैरियर लगाए गए हैं और रात 10 बजे के बाद इनसे आवाजाही रोक दी जाती है। रविवार रात IIT के छात्र बैरियर से होकर अपने हॉस्टल लौट रहे थे, तभी बिरला चौराहे पर कुछ छात्रों ने उन्हें रोक लिया। पूछताछ के दौरान बहस बढ़ी और एक छात्र को थप्पड़ मार दिया गया, जिसके बाद दोनों पक्ष भिड़ गए।

Ad

Sunny Valley

सड़क पर उतरे छात्र

मारपीट की जानकारी IIT के अन्य हॉस्टलों तक पहुंची तो बड़ी संख्या में छात्र सड़क पर निकल आए और बिरला हॉस्टल की ओर बढ़ने लगे। हालांकि, पुलिस ने उन्हें रोक लिया। इसके बाद गुस्साए छात्र डायरेक्टर ऑफिस पहुंचकर धरने पर बैठ गए।

छात्रों की तीन प्रमुख मांगें

Ad
  • IIT कैंपस की सुरक्षा और कड़ी की जाए।

  • घायल छात्रों को बेहतर इलाज मिले।

  • मारपीट करने वाले छात्रों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो।

सुबह करीब 4 बजे IIT-BHU डायरेक्टर प्रो. अमित पात्रा और भेलूपुर एसीपी गौरव कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। डायरेक्टर ने छात्रों को आश्वासन दिया कि सुरक्षा में सुधार किया जाएगा और उनकी मांगों पर ध्यान दिया जाएगा। वहीं, एसीपी ने कहा कि घटना की सीसीटीवी जांच की जा रही है और दोषियों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Ad